अलास्का की चोटी पर चढ़ाई करते वक्त गिरे पर्वतारोही का शव बरामद

 Alaska peak
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

बयान के अनुसार, पर्वत पर चढ़ाई कर रहे एक अन्य दल ने दोनों को गिरते हुए देखा था और बृहस्पतिवार रात को इसकी सूचना दी थी। वे उस जगह पर उतरे जहां पर्वतारोही गिरे थे और उन्होंने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की। इसमें बताया गया है कि शुक्रवार सुबह एक हेलीकॉप्टर और दो पर्वतारोहण रेंजरों ने घायल पर्वतारोही को बचाया।

एंकरेज। अलास्का के ‘डेनाली नेशनल पार्क एंड प्रिजर्व’ में एक दुर्गम मार्ग पर चढ़ाई करते वक्त करीब 300 मीटर नीचे गिरे एक पर्वतारोही का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया। पार्क के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि न्यूयॉर्क निवासी रॉबी मेकस (52) बृहस्पतिवार को 2,560 मीटर ऊंचे माउंट जॉनसन पर्वत पर चढ़ाई करते वक्त गिर गया था जिसके बाद चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गयी। इस हादसे में उसके साथ चढ़ाई कर रही कैलिफोर्निया की 30 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी और उसे शुक्रवार को विमान से एकंरेज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

बयान के अनुसार, पर्वत पर चढ़ाई कर रहे एक अन्य दल ने दोनों को गिरते हुए देखा था और बृहस्पतिवार रात को इसकी सूचना दी थी। वे उस जगह पर उतरे जहां पर्वतारोही गिरे थे और उन्होंने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की। इसमें बताया गया है कि शुक्रवार सुबह एक हेलीकॉप्टर और दो पर्वतारोहण रेंजरों ने घायल पर्वतारोही को बचाया। उन्होंने शनिवार सुबह मेकस का शव बरामद किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़