बोइंग 737 के प्रमाणन की जांच करेगा अमेरिकी परिवहन निगरानी समूह

boeing-737-will-check-the-authentication-of-the-us-transport-monitoring-group
[email protected] । Mar 20 2019 11:27AM

करीब पांच महीने के भीतर 737 मैक्स 8 विमान दो बार हादसे के शिकार हुए हैं। इंडोनेशिया और इथियोपिया में हुए इन हादसों में विमान में सवार करीब 350 लोगों की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में दोनों हादसों में समानताएं पाई गई हैं।

वाशिंगटन। अमेरिकी परिवहन मंत्री एलेन चाओ ने एक आंतरिक निगरानी समूह कार्यालय को औपचारिक निर्देश दिया है कि वह बोइंग के 737 मैक्स 8 विमान की प्रमाणन प्रक्रिया की जांच करे। चाओ ने यह निर्देश इन खबरों के बीच दिया है कि अमेरिकी अधिकारियों ने सर्वाधिक बिकने वाले इस विमान के प्रमाणन को लेकर आपराधिक जांच शुरू की है। इस मॉडल के विमानों का परिचालन दुनियाभर में रोक दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: बोइंग की दुर्घटनाओं से अमेरिकी संघीय उड्डयन एजेंसी सवालों के घेरे में

करीब पांच महीने के भीतर 737 मैक्स 8 विमान दो बार हादसे के शिकार हुए हैं। इंडोनेशिया और इथियोपिया में हुए इन हादसों में विमान में सवार करीब 350 लोगों की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में दोनों हादसों में समानताएं पाई गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: इथियोपिया प्लेन क्रैश के बाद अमेरिकी बोइंग के खिलाफ उतरा पूरा विश्व...

चाओ ने मंगलवार को परिवहन महानिरीक्षक कैल्विन स्कोवेल को एक ज्ञापन पत्र देकर कहा कि बोइंग ने जनवरी 2012 में 737 मैक्स 8 के लिए ‘‘संशोधित प्रकार प्रमाणीकरण’’ का अनुरोध किया था जो मार्च 2017 में उसे दिया गया। उन्होंने कहा कि वह विमान के प्रमाणन की प्रक्रिया का ‘‘एक निष्पक्ष एवं विस्तृत तथ्यपरक इतिहास’’ पता करने के लिए जांच का अनुरोध कर रही हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़