Egypt में स्वेज नहर में मालवाहक जहाज फंसा

Cargo ship stuck
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

‘लेथ एजेंसीज’ ने कहा कि जहाज, एमवी ग्लोरी, स्वेज नहर के इस्माइलिया प्रांत में कांतारा शहर के पास फंस गया। कंपनी ने कहा कि रस्सियों की मदद से जहाज को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

काहिरा। मिस्र की स्वेज नहर में सोमवार को एक मालवाहक जहाज फंस गया। नहर में सेवाएं प्रदान करने वाली एक कंपनी ने यह जानकारी दी। ‘लेथ एजेंसीज’ ने कहा कि जहाज, एमवी ग्लोरी, स्वेज नहर के इस्माइलिया प्रांत में कांतारा शहर के पास फंस गया। कंपनी ने कहा कि रस्सियों की मदद से जहाज को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ‘स्वेज नहर प्राधिकरण’ के एक प्रवक्ता ने टिप्पणी मांगे जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की है।

इसे भी पढ़ें: वित्तीय समावेशन पर जी20 की बैठक आज से कोलकाता में

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़