चीन ने इंटरपोल के पूर्व प्रमुख मेंग को कम्युनिस्ट पार्टी से किया बर्खास्त

china-sends-former-interpol-chief-meng-to-communist-party
[email protected] । Mar 27 2019 5:09PM

सेंट्रल कमिशन फॉर डिस्पलिन इंसपेक्शन ने एक बयान में कहा कि मेंग होंगवेई के पास कोई पार्टी सिद्धांत नहीं है और नियमों के अनुसार व्यक्तिगत मामलों की जानकारी नहीं दी।

बीजिंग। चीन ने इंटरपोल के पूर्व प्रमुख मेंग होंगवेई को कम्युनिस्ट पार्टी से बर्खास्त करते हुए उनके आधिकारिक पद से हटा दिया। देश में भ्रष्टाचार पर नजर रखनेवाली निगरानी संस्था ने यह घोषणा की।  मेंग उप लोक सुरक्षा मंत्री रह चुके हैं। वह पिछले साल फ्रांस से चीन आने के बाद लापता हो गए थे। बाद में चीन ने उन्हें रिश्वत लेने का आरोपी बताया था। 

इसे भी पढ़ें: चीन में रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हुई

सेंट्रल कमिशन फॉर डिस्पलिन इंसपेक्शन ने एक बयान में कहा कि मेंग होंगवेई के पास कोई पार्टी सिद्धांत नहीं है और नियमों के अनुसार व्यक्तिगत मामलों की जानकारी नहीं दी।

इसे भी पढ़ें: चीन में रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हुई

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़