भारत के खिलाफ मोर्चाबंदी मजबूत करने में लगे पड़ोसी देश, पाकिस्तान को बनाकर यार चीन अब म्यांमार को बेचेगा हथियार

भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान ने समंदर और आसमान में नई साजिश का ताना बाना बुना है। समुंदर में चीन और पाकिस्तान की नजर अब भारत के पड़ोसी देश म्यांमार पर है।
यूरोप में जहां अमेरिका और रूस आमने सामने हैं वहीं एशिया में चीन और पाकिस्तान मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। चीन एक ओर पाकिस्तान को लड़ाकू विमान सौंप रहा है तो दूसरी ओर पाकिस्तान के जरिये म्यांमार को हथियारों की आपूर्ति करने के प्रयास में लगा है। भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान ने समंदर और आसमान में नई साजिश का ताना बाना बुना है। समुंदर में चीन और पाकिस्तान की नजर अब भारत के पड़ोसी देश म्यांमार पर है। जानकारी के मुताबिक चीन ने कहने पर म्यांमार ने पाकिस्तान के साथ हथियारों की बड़ी डील की है। बताया जा रहा है कि म्यांमार का डेलीगेशन पाकिस्तान का दौरा करेगा।
इसे भी पढ़ें: यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का खतरा, अपने दूतावास को खाली करने की तैयारी में अमेरिका
म्यांमार की सेना पाकिस्तान से 60 और 81 एमएम मोटार्र, एम 79 ग्रेनेड लॉन्चर और मशीनगन खरीदने की तैयारी में है। साथ ही पाकिस्तान से म्यांमार हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों को भी खरीदने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार जिन मिसाइलों को पाकिस्तान से खरीदेगा उसे म्यांमार के जेएफ 17 फाइटर एयरक्राफ्ट पर फिट किया जाएगा। म्यांमार ऐसा पहला देश था जिसने चीन से जेएफ 17 फाइटर्स एयरक्राफ्ट का आयात किया था।
इसे भी पढ़ें: 28 फरवरी तक एमसीसी समझौते की पुष्टि करे नेपाल, नहीं तो संबंधों की समीक्षा करेगा अमेरिका
मिसाइल पर चीन में बैन की वजह से म्यांमार इसे चीन की बजाय पाकिस्तान से खरीदने की तैयारी कर रहा है। इस डील को भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश माना जा रहा है क्योंकि चीन हथियारों का बड़े पैमाने पर निर्माण पाकिस्तान में भी कर रहा है। खासतौर से मेंटेनेंस और ओवरहोलिंग का काम पाकिस्तान में हो रहा है। एक तरफ चीन अपने हथियारों के लिए म्यांमार के रूप में नया खरीदार मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर भारत के दक्षिण पूर्वी पड़ोसी देश में अपनी पकड़ मजबूत कर वो भारत के खिलाफ भी मोर्चाबंदी को मजबूत करने में लगा हुआ है।
अन्य न्यूज़














