चीन से अब यूरोप पहुंचा जानलेवा कोरोना वायरस, फ्रांस में 2 मामलों की पुष्टि

deadly-corona-virus-reaches-europe-from-china-2-cases-confirmed-in-france
[email protected] । Jan 25 2020 10:19AM

फ्रांस ने चीन में कहर बरपा रहे नये जानलेवा वायरस से दो लोगों के चपेट में आने की शुक्रवार को घोषणा की। यह यूरोप में वायरस का पहला मामला है।फ्रांस में इस वायरस की चपेट में आया 48 वर्षीय एक व्यक्ति बुधवार को यहां आने से पहले वुहान से होकर गुजरा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पेरिस। फ्रांस ने चीन में कहर बरपा रहे नये जानलेवा वायरस से दो लोगों के चपेट में आने की शुक्रवार को घोषणा की। यह यूरोप में वायरस का पहला मामला है। स्वास्थ्य मंत्री एग्निस बुजिन ने दो मामलों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दोनों बीमार लोगों ने चीन की यात्रा की थी।

इसे भी पढ़ें: चीन में कोरोना वायरस के कहर से 41 लोगों की मौत, करीब 1300 मामलों की पुष्ट

मंत्री ने कहा कि उन्हें और मामले सामने आने की आशंका है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास दो मामले हैं। और मामले आने की आशंका है।’’ उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि इस वायरस की पुष्टि करने वाला फ्रांस इसलिए पहला यूरोपीय देश है कि उसने बीमार लोगों का फौरन पता लगाने वाली जांच विकसित की है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के फैलने के डर से चीन ने 13 शहरों में लगाया यात्रा प्रतिबंध

फ्रांस में इस वायरस की चपेट में आया 48 वर्षीय एक व्यक्ति बुधवार को यहां आने से पहले वुहान से होकर गुजरा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य व्यक्ति पेरिस में अस्पताल में भर्ती है। मंत्री ने बताया कि वह व्यक्ति भी चीन गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़