खत्म होगी रूस-यूक्रेन की जंग? मैराथन मीटिंग के बाद पुतिन के दरबार में ट्रंप के खास दूत

Russia
ANI
अभिनय आकाश । Nov 12 2026 5:45PM

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के प्रयासों के तहत अमेरिकी दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे। इससे पहले अबू धाबी में रूस और यूक्रेन के बीच कैदियों की रिहाई और सुरक्षा गारंटी पर चर्चा हुई थी। इसके बाद अमेरिकी प्रतिनिधि डबलिन में राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलकर शांति प्रस्तावों पर आगे बातचीत करेंगे।

यूक्रेन युद्ध का अंत होगा या फिर रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष और लंबा खींचेगा। पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त मॉस्को में होने वाली अहम बातचीत पर टिकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर आज रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। इससे पहले अबू धाबी में दो दिन तक रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत हुई जिसमें युद्ध बंदियों की अदला बदली और युद्ध विराम के बाद सुरक्षा गारंटी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। अमेरिका का दावा है कि सभी विवादित मुद्दों का समाधान संभव है। जेलस्की ने भी कैदियों की रिहाई पर सहमति बनने की बात कही है। जबकि रूस ने कुछ मुद्दों पर सहमति बनने के संकेत दिए हैं। कुशनर का जोर है कि किसी भी समझौते में यूरोप की भागीदारी हो और पुतिन के साथ सही शर्तों पर डील की जाए। लेकिन मॉस्को की बातचीत के बाद कूटनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी यह देखना अहम होगा। 

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन संघर्ष: तनाव घटाने और Black Sea में जहाजों की सुरक्षा के लिए भारत ने दिए सुझाव


इसी बीच यूक्रेन के समर्थन में यूरोप भी लामंद हो रहा है। डबलिन में अगले दो दिनों तक यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी का शिखर सम्मेलन हो रहा है। आज यूरोप के करीब 20 बड़े नेता जेलस्की के साथ बैठक करेंगे। यूक्रेन की मदद, सुरक्षा और युद्ध के समाधान पर मंथन होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकोफ, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए मॉस्को जाने वाले हैं। इससे पहले अबू धाबी में यूक्रेन शांति वार्ता के दो दिन चले, जो किसी बड़े नतीजे के बिना खत्म हुए। ट्रंप के दामाद कुशनर ने बुधवार को बताया कि दोनों दूत पुतिन से मुलाकात करेंगे और अबू धाबी की बातचीत के दौरान सामने आए प्रस्तावों और मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Matthew VanDyke का दावा: भारत में मेरी गिरफ्तारी का Russia Ukraine War से था संबंध

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुशनर ने कहा स्टीव और मैं मॉस्को जा रहे हैं ताकि राष्ट्रपति पुतिन से मिल सकें। हम आज हुई बातचीत पर चर्चा करेंगे और जिन मुद्दों पर बात हुई थी, उन पर और आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, क्योंकि हमें वहां कुछ संभावनाएं और मौके नजर आ रहे हैं। अबू धाबी की इस बातचीत में फरवरी के बाद पहली बार रूस, यूक्रेन और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल आमने-सामने आए। यह बातचीत लगभग पांच साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए वाशिंगटन की नई राजनयिक कोशिशों का हिस्सा थी। कुशनर ने बताया कि आगे होने वाली बातचीत मानवीय सहायता और कैदियों की अदला-बदली पर केंद्रित होगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका चाहता है कि इस राजनयिक प्रक्रिया में यूरोपीय देश भी शामिल हों, हालांकि मॉस्को ने बार-बार इस तरह के व्यापक बहुपक्षीय ढांचे का विरोध किया है। मॉस्को दौरे के बाद, कुशनर और विटकोफ के डबलिन में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मिलने की उम्मीद है, जहां वे अबू धाबी की बातचीत से निकले प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़