Arab League visits China: 16 हजार मस्जिदों को तोड़ा, मुसलमानों को बनाया बंधक, अब वहीं की सैर कराने मुस्लिम देशों के प्रतिनिधियों को ले गया चीन

Arab League visits China
Creative Common
अभिनय आकाश । Jun 7 2023 1:04PM

चीन ने जो मुस्लिम देशों के साथ किया है उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस पूरे बवाल के बीच चीन अचानक मुस्लिम देशों को ही उसी जगह पर लेकर वहां पहुंच गया जहां वो मुसलमानों पर सबसे ज्यादा अत्याचार कर रहा है।

चीन इस्लाम से जुड़ी सभी चीजों को धीरे-धीरे करके मिटा रहा है। चीनी सरकार ने अभियन छेड़ा हुआ है कि वो देश की सभी मस्जिदों पर मेड इन चाइना छाप छोड़ देगा। मतलब साफ है कि या तो वो मस्जिदों को पूरी तरह तोड़ देगा या फिर उसकी बनावट को ही बदल देगा। चीन में मुसलमान और सरकार आमने-सामने हैं। कुछ दिनों पहले की ही बात है जब एक मस्जिद के पुनर्निमाण के दौरान पुलिस और लोगों के बीच झड़प की तस्वीरें भी सामने आई थी। लेकिन चीन की करतूतों पर मुस्लिम देशों ने आंखे मूंद रखी हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले कुछ सालों में चीन ने युन्नान और शिनजियांग के इलाकों में 16 हजार मस्जिदों को तोड़ दिया है। 

इसे भी पढ़ें: ताइवान पर बढ़ता तनाव जंग करवाएगा, टकराने वाले थे अमेरिका और चीन के युद्धपोत, फाइटर से दंबगई के बाद चीन की नई गुस्ताखी

आप ये सोचते होंगे की चीन मुसलमानों पर अत्याचार करता है लेकिन कोई भी मुस्लिम देश इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाता है। ऐसा लगता है जैसे चीन ने मुसलमानों का सौदा कर लिया है। लेकिन अब चीन ने जो मुस्लिम देशों के साथ किया है उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस पूरे बवाल के बीच चीन अचानक मुस्लिम देशों को ही उसी जगह पर लेकर वहां पहुंच गया जहां वो मुसलमानों पर सबसे ज्यादा अत्याचार कर रहा है। चीन मुस्लिम देशों के एक बड़े संगठन को उसी इलाके में लेकर पहुंचा है जहां चीन की सरकार ने 16 हजार मस्जिदों को तोड़ दिया और मुसलमानों को बंधक बना लिया। 

इसे भी पढ़ें: चीन से लगी सीमा पर अब भारतीय सेना के लिए पहुंच होगी और आसान, इस सड़क को मिला NH का दर्जा

आपको बता दें की चीन अरब लीग के लोगों को शिनजियांग लेकर पहुंचा है। शिनजियांग उईगर मुस्लिमों का इलाका है। चीन अरब लीग के डेलीगेट्स और अधिकारियों को शिनजियांग की सैर कराने लेकर गया है। अरब लीग में 22 देश शामिल हैं। चीन अरब और अफ्रीकी देशों के इस संगठन को दिखाना चाहता है कि शिनजियांग में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़