White House फायरिंग पर Donald Trump का बड़ा खुलासा, 'हमलावर के पास थे कई घातक हथियार'

व्हाइट हाउस में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित निकाला गया। ट्रंप ने पुष्टि की कि कैलिफोर्निया के 31 वर्षीय हमलावर के पास कई घातक हथियार थे और हमले में एक सीक्रेट सर्विस एजेंट की जान बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई।
अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास ‘व्हाइट हाउस’ में शनिवार रात को संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध के पास कई घातक हथियार थे। ‘व्हाइट हाउस’ में रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद ट्रंप और अमेरिका के अन्य शीर्ष नेताओं को वहां से निकाला गया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस बॉलरूम के बाहर हुई जहां ट्रंप और अन्य अतिथि मौजूद थे। हालांकि, घटना के सटीक कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका।
कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है और इसे बाद में आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि 31 वर्षीय हमलावर कैलिफोर्निया से था, जिसे सीक्रेट सर्विस ने पकड़ लिया है। घटना के बाद ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाताओं को संबोधित किया और बताया कि संदिग्ध के पास कई हथियार थे। एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उनकी जान बच गई।
ट्रंप ने कहा, ‘‘सीक्रेट सर्विस के अधिकारी को बहुत करीब से एक घातक हथियार से निशाना बनाया गया था। उन्हें गोली लगी लेकिन जैकेट ने अपना काम कर दिया।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें संदिग्ध को सुरक्षा अवरोधक के पास भागते हुए और सीक्रेट सर्विस के एजेंट को उसकी ओर दौड़ते हुए देखा जा सकता है।
अन्य न्यूज़














