यूरोपीय संघ रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों की मियाद बढ़ाने पर सहमत

EU agrees to increase the limits of economic sanctions on Russia
यूरोपीय संघ के नेताओं ने आज एक शिखर वार्ता में रूस पर लगाए गए दंडात्मक आर्थिक प्रतिबंधों को छह महीने और बढ़ाए जाने पर सहमति जतायी है। रूस पर यह प्रतिबंध यूक्रेन में लड़ाई के चलते लगाए गए हैं।

ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ के नेताओं ने आज एक शिखर वार्ता में रूस पर लगाए गए दंडात्मक आर्थिक प्रतिबंधों को छह महीने और बढ़ाए जाने पर सहमति जतायी है। रूस पर यह प्रतिबंध यूक्रेन में लड़ाई के चलते लगाए गए हैं।

यूरोपीय संघ ने जुलाई 2014 में पहली बार रूस पर प्रतिबंध लगाए थे। यह प्रतिबंध जुलाई 2014 में मलेशिया एयरलाइन के विमान एमएच -17 को यूक्रेन में गिराए जाने के चलते लगाए गए थे जिसमें कुल 298 लोगों की मौत हो गई थी।

ब्रसेल्स में शिखर वार्ता के बाद यूरोपीय परिषद में शामिल 28 देशों के नेताओं के समूह ने कहा कि यूरोपीय संघ रूस पर छह महीने के लिए प्रतिबंध बढ़ाए जाने पर राजी है। 

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़