अफगानिस्तान में मोर्टार का गोला फटने से पांच बच्चों की मौत

Afghanistan

अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में शुक्रवार को मोर्टार का गोला फटने से कम से कम पांच बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। तालिबान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लश्कर गाह (अफगानिस्तान)। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में शुक्रवार को मोर्टार का गोला फटने से कम से कम पांच बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। तालिबान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: IPL 2022 MI vs RR : सूर्यकुमार की वापसी से रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स की उम्मीदें बढ़ी

हेलमंद के सूचना एवं संस्कृति विभाग के अब्दुल बारी रशीद हेलमंदी ने कहा कि मरजा जिले में तीन से 12 साल की उम्र के बच्चे खेल रहे थे जिस दौरान संभवतः उन्हें यह गोला मिला। उन्होंने बताया कि बच्चों के इस गोले से खेलने के दौरान अचानक वह फट गया। स्थानीय परिषद के एक पूर्व सदस्य अहमदुल्ला ने कहा कि दो अन्य बच्चों का जिला अस्पताल मेंइलाजकिया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़