क्रिसमस परेड में घुसी तेज रफ्तार कार, 5 की मौत; 20 से ज्‍यादा लोग घायल

Five dead after car ploughs into US Christmas paradeFive dead after car ploughs into US Christmas parade

तेज गति से जा रही गाड़ी क्रिसमस परेड में घुसी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने कहा कि मरने वालों तथा घायलों की संख्या अधिक हो सकती है क्योंकि कुछ लोग स्वयं भी अस्पताल पहुंचे थे। मरने वालों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की हिरासत में है।

वौकेशा (अमेरिका)।मिल्वौकी के उपनगर वौकेशा में रविवार को तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी अवरोधक तोड़ कर क्रिसमस परेड में घुस गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 40 से अधिक लोग घायल हो गए। वौकेशा के अधिकारियों ने रविवार देर रात एक वक्तव्य में पुष्टि की कि घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें: हमास के हमलावर ने ओल्ड सिटी में की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत चार अन्य घायल

पुलिस ने कहा कि मरने वालों तथा घायलों की संख्या अधिक हो सकती है क्योंकि कुछ लोग स्वयं भी अस्पताल पहुंचे थे। मरने वालों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की हिरासत में है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़