आसमान से अचानक गिरे सैकड़ों पक्षियों की हुई मौत, 5G, करंट या प्रदूषण जानिए क्या है कारण; इस वीडियो में देखें

स्थानीय मीडिया ने बताया कि पशु चिकित्सकों ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर को जिम्मेदार ठहराया है। कुछ ने यह भी अनुमान लगाया कि पक्षियों को बिजली का झटका लगा था। साल के इस समय के दौरान कनाडा से मैक्सिको जाने वाले प्रवासी पक्षियों की ऐसी मौत काफी हैरान कर देने वाली है।
सैकड़ों पीले सिर वाले ब्लैकबर्ड्स का आसमान से गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिनमें से कुछ मर चुके हैं। यह घटना उत्तरी मैक्सिकन शहर कुआउटेमोक में हुई है। मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि विशेषज्ञों ने कहा है कि पक्षियों को शायद एक शिकारी पक्षी द्वारा ऊपर से नीचे की ओर झपट्टा मारकर चकमा दिया गया था। फुटेज में रहस्यमयी हालात में सैकड़ों पक्षियों को आसमान से गिरते हुए दिखाया गया है। जबकि उनमें से अधिकांश उड़ गए, कुछ पक्षियों के शव सड़कों पर बिखरे हुए देखे जा सकते है।इसके तुरंत बाद, ऐसी अटकलें थीं कि घटना के पीछे 5G तकनीक थी।
इसे भी पढ़ें: सड़क मंत्रालय ने ‘गति शक्ति’ राष्ट्रीय योजना के तहत उल्लेखनीय प्रगति की
स्थानीय मीडिया ने बताया कि पशु चिकित्सकों ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर को जिम्मेदार ठहराया है। कुछ ने यह भी अनुमान लगाया कि पक्षियों को बिजली का झटका लगा था। साल के इस समय के दौरान कनाडा से मैक्सिको जाने वाले प्रवासी पक्षियों की ऐसी मौत काफी हैरान कर देने वाली है। यूके सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड हाइड्रोलॉजी के डॉ रिचर्ड ब्रॉटन ने दावा किया कि यह एक शिकारी पक्षी के कारण हुआ था।
इस वीडियो ने बहुत लोगों का ध्यान आकर्षित किया है और लोग इस मुद्दे को लेकर चिंतित हैं। सुरक्षा कैमरे के फुटेज के मुताबिक, प्रवासी पक्षियों का झुंड काले धुएं के बादल की तरह आसमान से नीचे गिरते हुए नजर आ रहे है। आप भी देखिए हैरान कर देने वाली यह वीडियो
WARNING: GRAPHIC CONTENT
— Reuters (@Reuters) February 14, 2022
Security footage shows a flock of yellow-headed blackbirds drop dead in the northern Mexican state of Chihuahua pic.twitter.com/mR4Zhh979K
अन्य न्यूज़














