सर्विलांस कैमरों को किया बंद, फिर बंदूकधारियों ने मारी गोली, लीबिया के पूर्व शासक गद्दाफी के बेटे सईफ अल-इस्लाम की हत्या

Libya
Social media
अभिनय आकाश । Feb 4 2026 2:54AM

टीवी चैनल अल-अहरार ने बताया कि उनके करीबी लोगों ने हालातों का खुलासा किए बिना उनकी मौत की पुष्टि की है, जबकि सरकारी समाचार एजेंसी लाना ने उनके सलाहकार अब्दुल्ला उस्मान के हवाले से मौत की पुष्टि की है।

लीबिया के दिवंगत नेता मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की बंदूकधारियों ने हत्या कर दी है। उनके सलाहकार ने मंगलवार (3 फरवरी) को मीडिया को यह जानकारी दी, जबकि उनके परिजनों ने भी उनकी मौत की पुष्टि की। अब्दुर्रहीम के हवाले से बताया गया है, चार हथियारबंद लोगों ने निगरानी कैमरों को निष्क्रिय करने के बाद सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी के आवास पर धावा बोला और फिर उनकी हत्या कर दी।" टीवी चैनल अल-अहरार ने बताया कि उनके करीबी लोगों ने हालातों का खुलासा किए बिना उनकी मौत की पुष्टि की है, जबकि सरकारी समाचार एजेंसी लाना ने उनके सलाहकार अब्दुल्ला उस्मान के हवाले से मौत की पुष्टि की है। इसके अलावा, उनके वकील खालिद अल-जायदी ने भी मौत की पुष्टि की है।

वर्ष 2015 में लीबिया की एक अदालत ने उनके वकील खालिद अल-ज़ायदी को मौत की सजा सुनाई। उन पर 2011 में लीबिया की उस क्रांति के दौरान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को दबाने का आरोप था, जिसने उनके पिता के शासन का अंत किया था। इसके अलावा, उन पर अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा मानवता के विरुद्ध कथित अपराधों का अस्थायी आरोप भी लगाया गया था, जिसे उनके वकील खारिज करने में असफल रहे। 

उन्होंने दिसंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए 2021 में अपना नाम राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में दर्ज कराया था, जिसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। उनके सलाहकार अब्दुल्ला उस्मान अब्दुर्रहीम ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उनकी मृत्यु की पुष्टि की। उनके चचेरे भाई हामिद गद्दाफी ने कहा कि सैफ अल-इस्लाम शहीद हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 53 वर्षीय सैफ अल-इस्लाम की मृत्यु उत्तर-पश्चिमी लीबिया के ज़िंटान में हुई, हालांकि लंबे समय से उनके ठिकाने का पता नहीं चल पाया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़