नाइजीरिया में चार आत्मघाती हमले में 12 लोग मारे गए

Four suicide bombers kill 12 in northeast Nigeria

नाइजीरिया की राजधानी मैदुगुरी में चार आत्मघाती हमलों में 12 लोगों की जानें चली गई। यह जानकारी बचाव कर्मियों ने दी। बोर्नो राज्य की आपात प्रतिक्रिया एजेंसी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बेलो दाम्बता ने बताया कि पड़ोस के इलाके मुना में दो पुरुषों और दो महिलाओं ने खुद को उड़ा लिया।

मैदुगुरी। नाइजीरिया की राजधानी मैदुगुरी में चार आत्मघाती हमलों में 12 लोगों की जानें चली गई। यह जानकारी बचाव कर्मियों ने दी। बोर्नो राज्य की आपात प्रतिक्रिया एजेंसी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बेलो दाम्बता ने बताया कि पड़ोस के इलाके मुना में दो पुरुषों और दो महिलाओं ने खुद को उड़ा लिया। उन्होंने एएफपी को बताया, “आत्मघाती हमलों में 12 लोग मारे गए और हमलावरों को शामिल कर कुल 16 लोग मारे गए।”

उन्होंने बताया, “22 घायलों को इलाज के लिए बोर्नो स्टेट स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ले जाया गया है।’’ बोको हराम के इस्लामी चरमपंथी, नाइजीरिया के उत्तरपूर्व में आठ साल से हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यह समूह हर बार हमले की जिम्मेदारी नहीं लेता लेकिन बुधवार के हमले में इस्तेमाल किया गया तरीका हिंसा को अंजाम देने का उनका आम तरीका है।समूह द्वारा की जाने वाली हिंसा में उत्तरपूर्वी नाइजीरिया में अबतक कम से कम 20 हजार लोगों की जान जा चुकी है और 26 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़