Egypt में एक पुलिस मुख्यालय में आग लगने से 14 लोग घायल

fire
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। मिस्र में सुरक्षा मानकों और आग लगने की घटनाओं से निपटने संबंधित नियमों को लागू करने की व्यवस्था काफी लचर है।

मिस्र में एक पुलिस मुख्यालय में सोमवार को तड़के आग लगने से कम से कम 14 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दो अधिकारियों ने बताया कि आग इस्माइलिया के स्वेज नहर प्रांत में बहुमंजिला पुलिस मुख्यालय में लगी।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चूंकि अधिकारी मीडिया को जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं है इसीलिए उन्होंने पहचान न उजागर करने की शर्त पर ये जानकारी दीं।

फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। मिस्र में सुरक्षा मानकों और आग लगने की घटनाओं से निपटने संबंधित नियमों को लागू करने की व्यवस्था काफी लचर है। पिछले साल अगस्त में ही काहिरा में कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स चर्च में आग लग गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़