परमाणु पनडुब्बी डील पर विवाद से गर्मायी राजनीति, जो बाइडेन से फोन पर बात करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बातचीत करने की घोषणा की है। हालांकि बातचीत कब होगी, इसकी अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद चर्चा है कि इस बातचीत में इमैनुएल मैक्रों अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं।
न्यूयॉर्क। ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस के साथ पनडुब्बी निर्माण के करार को समाप्त कर अमेरिका से हाथ मिला लिया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। दरअसल, फ्रांस ने पिछले दिनों अमेरिका पर नाराजगी जताई थी। जिसके बाद अब अमेरिका और फ्रांस के बीच इस मसले को लेकर बातचीत हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस की पीठ पर घोंपा छुरा ? क्या है इसके पीछे का असल गणित
अमेरिका और फ्रांस के बीच होगी बातचीत
इसे भी पढ़ें: अमेरिका के राहुल गांधी हैं बाइडेन? कभी मीटिंग में बंद आंखों वाला वीडियो होता है वायरल, कभी भूल जाते हैं ऑस्ट्रेलियाई PM का नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस सरकार के प्रवक्ता गैब्रिएल अटाल का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि जो बाइडेन की तरफ से फोन पर बातचीत करने का अनुरोध आया है। पहले सब लोग आक्रोशित थे लेकिन अब आगे बढ़ने का समय आ चुका है।
अन्य न्यूज़















