हैती में भूकंप पीड़ितों को मदद का इंतजार, खाद्य सामान की हो रही चोरी

haiti earthquake

हैती में आए विध्वंसकारी भूकंप के कारण बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं और भुखमरी का सामना कर रहे हैं तथा कुछ मामलों में तो उन्होंने शुक्रवार को जरूरत के सामान चोरी भी किए।

लेस कायेस (हैती)। हैती में आए विध्वंसकारी भूकंप के कारण बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं और भुखमरी का सामना कर रहे हैं तथा कुछ मामलों में तो उन्होंने शुक्रवार को जरूरत के सामान चोरी भी किए। कैरिबियाई देश में 14 अगस्त को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें करीब 2,200 लोगों की मौत हो गयी, 12,000 से अधिक घायल हो गए तथा 1,00,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। छोटे बंदरगाह शहर लेस कायेस में एपी के फोटोग्राफर ने लोगों को रेड क्रॉस परिसर में खड़े एक ट्रक से सामान चुराते हुए देखा।

इसे भी पढ़ें: पाक झुग्गी बस्ती में अफगानिस्तान में तालिबान शासन से भागने वाले लोगों की आमद बढ़ी

देश की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी जीन माइकल सबा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस खाद्य सामान से भरे ट्रक को सुरक्षित निकालने में कामयाब रही। उन्होंने यह नहीं बताया कि कितना सामान चुराया गया। लेस कायेस के समीप वे तेरे शहर में भी चोरी की ऐसी घटनाएं सामने आयी।

इसे भी पढ़ें: सुंदर सिंह गुर्जर ने हथेली कटने के बाद भी कम नहीं होने दिया हौसला, भारत के लिए रचा था स्वर्णिम इतिहास

हैती में राहत कार्य की धीमी गति से लोग काफी नाराज हैं लेकिन शुक्रवार को पहली बार इतने बड़े पैमाने पर राहत सामग्री की चोरी की घटनाएं हुई। जिन ट्रकों को लूटा गया उनमें से कुछ अमेरिका के गैर-लाभकारी समूह ‘फूड फॉर द पुअर’ के काफिले का हिस्सा थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़