यूक्रेनी सैनिकों ने लिया बूचा अत्याचार का बदला, रूसी सैनिकों पर चलाई गोलियां; भयावह वीडियो वायरल

Ukrainian soldiers
निधि अविनाश । Apr 7 2022 10:09AM

यूक्रेनी सैनिकों में से एक ने रूसी सैनिक को तीन बार गोली मारी, दूसरी गोली के बाद आदमी हिलता-डुलता रहता है लेकिन तीसरी गोली लगने के तुरंत बाद ही उसकी मौत हो जाती है। तीन अन्य रूसी सैनिकों का शरीर मृत पड़ा हुआ है।

बुधवार को एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दिखाया गया है कि, यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी सैनिकों को बहुत बर्बता के साथ मारा है। यूक्रेनी सैनिकों ने यह बूचा शहर में रूसी सेना द्वारा किए गए अत्याचारों का बदला लिया है।इस वीडियो को न्यूयॉर्क टाइम्स ने बुधवार को वैरिफाई किया है जिसमें यूक्रेनी सैनिकों को हत्याएं करते हुए दिखाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के साथ संबंध प्रगाढ़, राजनीतिक संकट से सहयोग, सीपीईसी पर असर नहीं: चीन

इस वीडियो में एक यूक्रेनियन कहता हुआ नजर आ रहा है कि, वह अभी भी जिंदा है, इन हत्यारों की  वीडियो बनाओ। यूक्रेनी सैनिकों में से एक ने रूसी सैनिक को तीन बार गोली मारी, दूसरी गोली के बाद आदमी हिलता-डुलता रहता है लेकिन तीसरी गोली लगने के तुरंत बाद ही उसकी मौत हो जाती है। तीन अन्य रूसी सैनिकों का शरीर मृत पड़ा हुआ है। सभी के बांह तीन सफेद बैंड से बंधे हुए है जिसे आमतौर पर रूसी सैन्य यूनिट द्वारा पहना जाता हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, वीडियो बुचा के दक्षिण-पश्चिम में लगभग सात मील की दूरी पर दिमित्रिव्का के उत्तर में एक सड़क से लिया गया था।

देखें वीडियो 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़