इमरान खान ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक, जानिए क्या है पूरा मामला
सूचना एवं प्रसारण के मामले में प्रधानमंत्री की विशेष सहायक डॉ.फिरदौस आशिक अवान ने रविवार को कई ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को क्षेत्रीय गतिविधियों के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक की। सूचना एवं प्रसारण के मामले में प्रधानमंत्री की विशेष सहायक डॉ.फिरदौस आशिक अवान ने रविवार को कई ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व को एक ही मंच पर आकर ‘एकता एवं एकजुटता का संदेश’ देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: पढ़िए कश्मीर पर अमित शाह की बैठक पर क्या कुछ हुआ
इस बीच, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को इस्लामिक सहयोग संगठन के महासचिव डॉ.युसूफ अहमद अल-उसेमीन से कश्मीर मुद्दे पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। यह जानकारी रेडियो पाकिस्तान ने अपनी रिपोर्ट में दी।
وادی نیلم میں بھارت کی جانب سے کلسٹر بم حملے کے بعد قومی سلامتی کمیٹی کا اجلاس وزیراعظم عمران خان نے آج طلب کر لیا ہے۔اجلاس میں قومی سلامتی کے امور زیر غور آئیں گے۔
— Firdous Ashiq Awan (@Dr_FirdousPTI) August 4, 2019
अन्य न्यूज़