इश्क के मैदान में चार बार बोल्ड हुए इमरान खान, पढ़िए उनकी तीन पत्नियों और एक गर्लफ्रेंड का किस्सा

Imran Khan

6 जनवरी 2015 को इमरान खान ने दूसरी शादी पत्रकार रेहम खान से की। हम खान की भी यह दूसरी शादी थी। के बीच यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला। इमरान खान और रेहम ने शादी के 9 महीने बाद 30 अक्टूबर 2015 को तलाक ले लिया।

दुनिया इमरान खान को क्रिकेट के खेल में तो माहिर मानती ही थी लेकिन अब सियासत में उनकी एक चाल ने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। दरअसल बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान का सियासी पारा बहुत चढ़ा हुआ था। बातें की जा रही थी कि इमरान खान सत्ता से बेदखल किए जा सकते हैं, इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्ष में भी पूरा जोर लगा लिया। लेकिन इमरान खान ने अपनी नई सियासी चाल से विपक्ष को चारों खाने चित कर दिया। इमरान खान ने अपना आखिरी दांव खेलकर हर किसी को बेहाल कर दिया।

जिस तरह से इमरान खान ने सियासत में खेल खेला है, उससे यह बात साबित हो गई कि इमरान खान चाहे क्रिकेट का मैदान हो उसके बाद सियासत का मैदान दोनों के माहिर खिलाड़ी है। खैर इमरान खान की सियासत पर पिछले दिनों से खूब बातें हो रही हैं, हम आपको उनके सियासत के नहीं उनके निजी जिंदगी के किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इमरान खान ने पंजाब के सियासी घराने से ताल्लुक रखने वाली बुशरा बीबी से 2018 में तीसरी शादी की है। बुशरा की भी यह दूसरी शादी है। बुशरा बीबी पर हाल के दिनों में आरोप लगाकर वह अपने पति की सत्ता बचाने की खातिर जिंदा मुर्गा जला रही हैं। जादू टोने का सहारा ले रही हैं। दूसरा और इमरान की मुलाकात 2015 में पहली बार हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। बाद में 2018 में दोनों ने शादी कर ली। आपकी जानकारी के लिए बता दें बुशरा को पहली शादी से 5 बच्चे हुए तीन बेटियां और दो बेटे। बुशरा बीबी की पहली शादी खावर मेनका से हुई थी। 2017 में उन्होंने उनसे तलाक ले लिया था।

शादी से पहले बने थे पिता

इमरान खान ने 2018 में तीसरी शादी की। लेकिन ये कहानी तब की है जब इमरान स्टार क्रिकेटर हुआ करते थे। बात 1987-88 की है, इमरान खान क्रिकेट के सिलसिले में इंग्लैंड गए थे। यहां लंदन के उब स्ट्रीट नाइट क्लब में वो सीता व्हाइट से मिले। सीता इटली की रहने वाली थीं और शादीशुदा थीं।

दोनों के बीच मोहब्बत हो गई, कुछ ही समय बाद दोनों अलग हो गए। आखरी बार दोनों को 1991 में साथ देखा गया था। कहा जाता है कि सीता ने इसी मुलाकात में इमरान को बताया था कि वह मां बनने वाली है। इमरान खान ने जांच करवाई। जांच में पता चला कि सीता के पेट में बेटी है। इमरान खान बेटा चाहते थे इसीलिए उन्होंने सीता से अबॉर्शन करवाने के लिए कह दिया, लेकिन सीता ने मना कर दिया, इस पर इमरान खान उन्हें छोड़ कर चले गए। जब कुछ महीने बाद सीता को बेटी हुई तो उन्होंने उसका नाम टायरियन खान व्हाइट रखा। इमरान खान ने बेटी को नहीं अपनाया। सीता ने कानूनी लड़ाई लड़ी और कैलिफोर्निया की एक कोर्ट ने इमरान खान को उनकी बेटी का पिता घोषित कर दिया। हालांकि आज भी वो टायरियन खान को अपनी बेटी नहीं मानते।

जेमिमा से की पहली शादी

1995 में इमरान खान ने अपनी गर्लफ्रेंड सीता और बेटी टायरियन को छोड़कर 42 की उम्र में ब्रिटेन की अरबपति जेम्स गोल्डस्मिथ की बेटी जेमिमा से पहली शादी की। जेमिमा पेशे से पत्रकार थीं। 2004 तक इमरान के साथ रहीं। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया। इमरान खान के साथ रहने के दौरान जेमिमा ने कासिम और सुलेमान नाम कि 2 बच्चों को जन्म दिया। 32 साल की उम्र में पाकिस्तान से ब्रिटेन वापस लौट गईं।

9 महीने में टूटी इमरान की दूसरी शादी

6 जनवरी 2015 को इमरान खान ने दूसरी शादी पत्रकार रेहम खान से की। हम खान की भी यह दूसरी शादी थी। के बीच यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला। इमरान खान और रेहम ने शादी के 9 महीने बाद 30 अक्टूबर 2015 को तलाक ले लिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़