भारत ने की मुश्किल घड़ी में अफगानिस्तान की मदद, खुद तालिबान ने किया शुक्रिया

India sends medical supplies to Kabul childrens hospital
निधि अविनाश । Dec 12 2021 1:19PM

भारत सरकार ने यह दवाइयां अफगानिस्तान को सीधे तौर पर नहीं भेजा है बल्कि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के अंडर दी है। इसके जरिए इन दवाइयों का सही जगह पर इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत की इस मदद से तालिबान काफी खुश हुआ है औम मोदी सरकार और भारत का दिल से शुक्रिया किया है।

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से अफगान लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है। भुखमरी और गरीबी की कगार पर आ चुके अफगानिस्तान की कोई देश मदद नहीं करना चाहता है। बता दें कि अभी तक इस देश को विकसित देशों से मान्यता प्राप्त नहीं हुई है। जहां कोई देश अफगानिस्तान की मदद को आगे नहीं आ रहा है वहीं मोदी सरकार ने ऐसा कुछ किया है जिससे भारत की काफी तारीफ की जा रही है। दुश्मन हो या दोस्त भारत हमेशा से ही दुनिया के कई देशों की मदद करने आगे आया है। मोदी सरकार ने अफगानिस्तान के इस मुश्किल घड़ी में ऐसी मदद की है जिसके बाद खुद तालिबान भी भारत को हमेशा याद रखेगा। आपको बता दें कि, मोदी सरकार ने अफगानिस्तान में मदद पहुंचाई है। भारत एयर सप्लाई से अफगानिस्तान में दवाइयां सप्लाई करा रहा है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में चीन के खिलाफ सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, ड्रैगन ने दी सफाई

कुछ दिन पहले जब अफगानिस्तान की ही एयरलाइन प्लेन से लोगों को दिल्ली पहुंचाया गया था तब भारत ने इस प्लेन को कुछ दिनों तक रोक लिया था। जब इसे रवाना किया गया तो इस प्लेन में डेढ़ टन के करीब अलग अलग बीमारियों से जुडी हुई दवाइयां भरकर भेजी गई। बता दें कि इन दवाइयों से कई अफगानियों की जान बचाई गई है। जानकारी के लिए बता दें कि, भारत सरकार ने यह दवाइयां अफगानिस्तान को सीधे तौर पर नहीं भेजा है बल्कि  वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के अंडर दी है। इसके जरिए इन दवाइयों का सही जगह पर इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत की इस मदद से तालिबान काफी खुश हुआ है औम मोदी सरकार और भारत का दिल से शुक्रिया किया है। उल्लेखनीय है कि,  संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट जारी किया था जिसमें साफ चेतावनी दी है कि, अफगानिस्तान भुखमरी स्तर पर आ गया है। यहां अनाज और दवाई की भारी कमी है। दूसरे देशों से कई मदद नहीं पहुंत रही है जिससे लाखों लोगों की जान जाने की आशंका है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़