भारत-अमेरिका संबंध बहुत अच्छे स्तर पर हैं, ट्रंप प्रशासन में भी ऐसे ही रहने की उम्मीद : बाइडन प्रशासन

Biden
प्रतिरूप फोटो
ANI
Prabhasakshi News Desk । Dec 18 2024 2:47PM

बाइडन प्रशासन ने कहा कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को बहुत मजबूत स्थिति में छोड़कर जा रहा है, और विश्वास है कि ट्रंप के कार्यकाल में भी रिश्ते ऐसे ही रहेंगे। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जनवरी में पद की शपथ लेंगे, जिसके साथ ही मौजूदा बाइडन प्रशासन का कार्यकाल खत्म हो जाएगा।

वाशिंगटन । निवर्तमान बाइडन प्रशासन ने कहा कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को बहुत मजबूत स्थिति में छोड़कर जा रहा है, और विश्वास है कि ट्रंप के कार्यकाल में भी रिश्ते ऐसे ही रहेंगे। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जनवरी में पद की शपथ लेंगे, जिसके साथ ही मौजूदा बाइडन प्रशासन का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा,“हम अमेरिका-भारत संबंधों को लेकर बहुत महत्वाकांक्षी हैं। डेलावेयर में हुए क्वॉड शिखर सम्मेलन के अलावा पिछले कई महीनों के दौरान हमारे बीच बहुत उच्च-स्तरीय संबंध रहे हैं, और हम बाइडन प्रशासन के आखिरी कुछ हफ्तों में इसी तरह के संबंध रहने की उम्मीद कर रहे हैं।”

कैम्पबेल, प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा के साथ, मंगलवार को ह्यूस्टन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अंतरिक्ष यात्रियों से मिलने आए थे। ये अंतरिक्ष यात्री अगले वर्ष नासा के साथ साझेदारी के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक संयुक्त प्रयास को अंजाम देने के वास्ते नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कैंपबेल ने कहा, हमें पूरा भरोसा है कि हम आगामी ट्रंप प्रशासन को द्विपक्षीय संबंध अच्छी स्थिति में सौंपेंगे। उद्योग, प्रौद्योगिकी, वित्त और रक्षा में हितधारकों का महत्वपूर्ण समर्थन जारी रहेगा। अंतरिक्ष से जुड़े महत्वपूर्ण प्रयासों में अमेरिका और भारत के बीच भागीदारी बहुत महत्व रखती है।

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से

All the updates here:

अन्य न्यूज़