यूक्रेन की बिगड़ रही स्थिति! अस्थाई तौर पर पोलैंड शिफ्ट हुआ भारतीय दूतावास

poland
निधि अविनाश । Mar 13 2022 5:10PM

भारत ने बड़ा फैसला लेते हुए यूक्रेन में भारतीय दूतावास को अस्थायी रूप से पड़ोसी देश पोलैंज में शिफ्ट कर दिया है। भारत ने अपने एक बयान में बताया कि, यह फैसला देश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया गया है

24 फरवरी से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। आज यानि रविवार को युद्ध को 18वां दिन है।रूस लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव पर गोलीबारी कर रहा है और खारकीव जैसे बड़े शहरों पर भी रूस भारी तबाही मचा रहा है। इस तनावपूर्ण हालात के बीच भारत ने बड़ा फैसला लेते हुए यूक्रेन में भारतीय दूतावास को अस्थायी रूप से पड़ोसी देश पोलैंड में शिफ्ट कर दिया है। भारत ने अपने एक बयान में बताया कि, यह फैसला देश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन संकट के बीच ट्रंप ने जो बाइडेन को बताया कायर, युद्ध से कैसे निपटें इसका दिया जवाब

भारत ने आगे कहा कि, यूक्रेन में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति, देश के पश्चिमी हिस्सों में हमलों को देखते हुए, यह फैसला लिया गया है कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाएगा। भारत की सुरक्षा तैयारियों और यूक्रेन में चल रहे युद्ध संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की गई जिसके बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने अपने एक बयान में कहा कि,पीएम मोदी को यूक्रेन में हो रही ताजा घटनाओं की जानकारी दे दी गई है जिसमें ऑपरेशन गंगा भी शामिल है। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस द्वारा हमलों में यूक्रेन के अब तक 1500 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो गई है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़