रूस-यूक्रेन संकट के बीच ट्रंप ने जो बाइडेन को बताया कायर, युद्ध से कैसे निपटें इसका दिया जवाब

ट्रंप ने साउथ कैरोलीना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, यूक्रेन में युद्ध काफी लंबा चल सकता है जिसकी वजह यह है कि अमेरिका के पास रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने वाला कोई नहीं है।
24 फरवरी से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। आज यानि रविवार को युद्ध को 18वां दिन है।रूस लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव पर गोलीबारी कर रहा है और खारकीव जैसे बड़े शहरों पर भी रूस भारी तबाही मचा रहा है। इस तनावपूर्ण हालात के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन पर निशाना साधा है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिका द्वारा सही कदम न उठाने को लेकर ट्रंप ने बाइडेन पर बड़ा बयान देते हुए कायर बोला है। इसके साथ ही ट्रंप ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को कैसे खत्म किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: भारत की मिसाइल गिरने से डरा पाकिस्तान, घबराहट में उठाया यह कदम
ट्रंप ने साउथ कैरोलीना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, यूक्रेन में युद्ध काफी लंबा चल सकता है जिसकी वजह यह है कि अमेरिका के पास रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने वाला कोई नहीं है। ट्रंप के मुताबिक, रूस और यूक्रेन के बीच अगर युद्ध नहीं थमा तो यह तीसरे विश्व युद्ध में तब्दील हो जाएगा। ट्र्ंप ने कहा कि, तमाम कमजोरियों, कायरपन और अक्षमता के बावजूद बाइडेन के पास समय है कि वह बिना अमेरिका के सैनिकों का खून बहाए यूक्रेन संकट को खत्म करें। ट्रंप ने आगे कहा कि, अमेरिका को रूस को लगातार धमकियां देनी चाहिए और रूस को बताएं कि ऐसा भी हो सकता है कि पश्चिमी देशों की ऊर्जा जरूरतें जो आज रूस पर निर्भर हैं वो हमेशा के लिए खत्म हो जाए। जानकारी के लिए बता दें कि, ट्रंप लगातार यूक्रेन संकट मामले पर पहले भी कई बार जो बाइडेन और नाटो पर हमला कर चुके हैं।
अन्य न्यूज़













