श्रीलंका द्वारा रिहा किये गए भारतीय मछुआरे स्वदेश लौटे

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । May 22 2025 10:11AM
श्रीलंका की एक अदालत ने हाल में उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था। वे कोलंबो से एक विमान से बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे और सड़क मार्ग से अपने गृह नगर रवाना हो गए।
श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 11 भारतीय मछुआरे बृहस्पतिवार को स्वदेश लौट आए। अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु में रामनाथपुरम जिले के रहने वाले मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने इस साल जनवरी में समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के लिए गिरफ्तार कर लिया था।
श्रीलंका की एक अदालत ने हाल में उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था। वे कोलंबो से एक विमान से बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे और सड़क मार्ग से अपने गृह नगर रवाना हो गए।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़













