भारतीय ने अमेरिकी विमान में महिला से छेड़छाड़ की बात मानी

[email protected] । Feb 17 2017 11:47AM

एक भारतीय नागरिक ने न्यूजर्सी जाने वाले विमान में सो रही एक महिला सहयात्री के साथ छेड़छाड़ करने का अपराध स्वीकार किया है। अमेरिकी अटॉर्नी ने यह जानकारी दी।

वाशिंगटन। एक भारतीय नागरिक ने न्यूजर्सी जाने वाले विमान में सो रही एक महिला सहयात्री के साथ छेड़छाड़ करने का अपराध स्वीकार किया है। अमेरिकी अटॉर्नी ने गुरुवार को बताया कि 58 वर्षीय वीरभद्रराव कुनाम ने पिछले साल लॉस एंजिलिस से न्यू जर्सी जाने वाली वर्जिन अमेरिका रेड-आई उड़ान में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। कुनाम विशाखापत्तनम का रहने वाला है। विमान के नेवार्क पहुंचने पर 30 जुलाई को उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे एफबीआई ने संघीय हिरासत में ले लिया था।

उस पर 30 से 60 दिन तक कारागार और 90 दिनों तक रोगी शराब उपचार केन्द्र में रहने की सजा सुनाई जा सकती है। नेवार्क की संघीय अदालत में उसे 22 मार्च को सजा सुनाई जाएगी। अदालत में दाखिल दस्तावेजों और दिये गये बयानों के मुताबिक, कुनाम पिछले साल 29 और 30 जुलाई को नेवार्क जाने वाले विमान में एक महिला की पास वाली सीट पर बैठा था। विमान ने जब उड़ान भरी तो महिला सो गई। कुनाम ने माना कि जब वह महिला नींद में थी, तब उसने अनुचित ढंग से उसे छुआ। इसके बाद जब महिला की नींद खुली और उसने कुनाम को उसे छूते हुये पाया, तो उसने अपने साथ सफर कर रहे एक पुरुष यात्री को इस बारे में बताया। जांचकर्ताओं ने बताया कि उस व्यक्ति ने चालक दल के एक सदस्य से इस घटना के संबंध में शिकायत की।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़