Jeju Island का ट्रिप बना Nightmare! इंडियन यूट्यूबर Sachin Awasthi ने सुनाई आपबीती, 38 घंटे तक बनाया बंधक

Sachin Awasthi
Instagram
एकता । Feb 22 2026 6:14PM

भारतीय यूट्यूबर सचिन अवस्थी ने साउथ कोरिया के जेजू आइलैंड पर बिना किसी स्पष्ट कारण के 38 घंटे तक हिरासत में रखे जाने और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें जेल जैसे हालात में रखा गया और चीन में ट्रांजिट के दौरान भी टॉयलेट में पुलिस द्वारा बॉडीकैम से निगरानी की गई।

भारती के एक कंटेंट क्रिएटर सचिन अवस्थी ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाते हुए साउथ कोरिया के जेजू आइलैंड और चीन में हुए कड़वे अनुभव को साझा किया है। सचिन का दावा है कि उन्हें बिना किसी स्पष्ट कारण के 38 घंटों तक हिरासत में रखा गया और उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया।

सचिन के मुताबिक, वे बड़े उत्साह के साथ जेजू आइलैंड पहुंचे थे, लेकिन इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें एंट्री देने से मना कर दिया। उन्हें एक होल्डिंग एरिया में ले जाया गया जो बिल्कुल जेल जैसा था। सचिन ने आरोप लगाया कि वहां न तो धूप थी और न ही बाहर जाने की जगह। उन्हें वहां जेल का खाना दिया गया और उनकी हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump की Netflix को सीधी चेतावनी, Susan Rice को हटाओ वरना होगा बड़ा Action!

भारी भरकम टिकट के लिए 'ब्लैकमेल'

यूट्यूबर का आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें भारत वापस भेजने के लिए बहुत महंगा रिटर्न टिकट बुक करने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा, 'टिकट की कीमत सामान्य से 10 गुना ज्यादा थी, लेकिन उस वक्त हमारे पास बहस करने की ताकत नहीं थी, हम बस सुरक्षित बाहर निकलना चाहते थे।'

चीन में भी रही कड़ी निगरानी

चीन से गुजरते समय भी उनके हालात नहीं बदले। सचिन ने बताया कि वहां उन्हें फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं थी और खाना-पानी भी बहुत कम दिया गया। उन्होंने एक चौंकाने वाला दावा किया कि जब वे टॉयलेट जाते थे, तब भी एक पुलिस अधिकारी बॉडीकैम पहनकर उन पर नजर रखता था।

इसे भी पढ़ें: टैरिफ लगाना है तो संविधान का पालन करें, भारतीय-अमेरिकी वकील Neal Katyal की Trump को चुनौती

ट्रैवलर्स के लिए सलाह

सचिन अवस्थी ने स्पष्ट किया कि वे यह जानकारी सहानुभूति पाने के लिए नहीं, बल्कि दूसरों को जागरूक करने के लिए साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इमिग्रेशन का फैसला लेना अधिकारियों का हक है, लेकिन किसी के साथ बुरा व्यवहार करना गलत है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक विस्तृत वीडियो भी डाला है ताकि भविष्य में अन्य यात्री ऐसी स्थिति से बच सकें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़