इंडोनेशिया में तेल के कुएं में लगी आग, कम से कम 10 की मौत

Indonesia oil well fire kills 10 people
[email protected] । Apr 25 2018 10:13AM

इंडोनेशिया के आचे प्रांत में तेल के एक अवैध कुएं में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

बांदा आचे। इंडोनेशिया के आचे प्रांत में तेल के एक अवैध कुएं में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने आज बताया कि स्थानीय समयानुसार देर रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर यह भीषण आग लगी जिसमें कम से कम तीन मकान खाक हो गए।

आज तड़के तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। आचे के रांतो पेरूलेक उपजिले के प्रमुख सैफुल ने कहा कि, ‘आग अभी भी भीषण रूप से लगी है और इस पर काबू नहीं पाया जा सका है।’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़