हिंदी गाना सुनती ही नाचने लगता हूं, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने भारत आकर दिखाया अपना DNA टेस्ट, चौंक गया भारत

Indonesia President
@VPIndia
अभिनय आकाश । Jan 27 2025 12:48PM

राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से आयोजित रात्रिभोज में सुबियांतो ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले मैंने अपना डीएनए परीक्षण करवाया और उन्होंने मुझे बताया कि मेरे पास भारतीय डीएनए है। ये हर कोई जानता है कि जब मैं भारतीय संगीत सुनता हूं तो मैं नाचना शुरू कर देता हूं।

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने जाने से ठीक पहले एक ऐसा ऐलान कर दिया है, जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि जाने से पहले प्रबोवो सुबियांतो अपने बारे में एक ऐसा खुलासा करेंगे जो भारत समेत कई इस्लामिक देशों में तहलका मचा देगा। प्रबोवो सुबियांतो ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले मैंने अपना जेनेटिक सीक्वेंसिंग टेस्ट और डीएनए टेस्ट करवाया था। इन टेस्ट की रिपोर्ट आई तो मुझे पता चला कि मेरा डीएनए भारतीय है। दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतोका डीएनए भारतीय निकला है। प्रबोवो सुबियांतो का ये बयान सुनकर वहां बैठे पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी हैरान हो गए। 

इसे भी पढ़ें: राफेल, अपाचे, डोनियर, सुखोई-30... भारत के हथियार देखते ही इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का ऐसा था रिएक्शन

राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से आयोजित रात्रिभोज में सुबियांतो ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले मैंने अपना डीएनए परीक्षण करवाया और उन्होंने मुझे बताया कि मेरे पास भारतीय डीएनए है। ये हर कोई जानता है कि जब मैं भारतीय संगीत सुनता हूं तो मैं नाचना शुरू कर देता हूं। यह मेरे भारतीय जीन का हिस्सा होगा। इस बात पर प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी मेहमान हंसी में डूब गए। उन्होंने कहा कि हमारी भाषा का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा संस्कृत से आया है। कई इंडोनेशियाई नाम संस्कृत नाम हैं। हमारे दैनिक जीवन में, प्राचीन भारतीय सभ्यता का प्रभाव बहुत मजबूत है।

इसे भी पढ़ें: आजादी की लड़ाई, Brics में स्थायी सदस्यता का समर्थन...सामने खड़े थे मोदी, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति एक लाइन से गिनाने लगे भारत के एहसान

प्रबोवो सुबियांतो का बयान साबित करता है कि भारत का हिंदू धर्म कहां तक फैला था। सबके पूर्वज कौन थे? जानकारी के लिए बता दें कि 90 फीसदी मुस्लिम आबादी वाला इंडोनेशिया एक तरह से रामभक्त है। इंडोनेशिया में आज भी रामायण का मंचन होता है। इंडोनेशिया में हिंदू धर्म की जड़े काफी पुरानी हैं। बताया जाता है कि इंडोनेशिया में छोटे बड़े सब मिलाकर हजार से लेकर डेढ़ हजार तक मंदिर हैं। इंडोनेशिया पर एक समय में हिंदू राजा ही शासन करते थे। चोल साम्राज्य के राजाओं ने न केवल इंडोनेशिया बल्कि श्रीलंका, मलेशिया, मालदीव पर भी शासन किया था। यहां तक की अफगानिस्तान में भी हिंद राजा राज करते थे। कंबोडिया की बड़ी आबादी भी शिवभक्त थी। फिलिपींस और वियतमान में भी सनातन धर्म की छाप मिलती है। यहां तक की थाईलैंड में जो मंदिर है वहां भी हिंदू धर्म का प्रभाव दिखता है। यानी इन सभी देशों के लोगों का डीएनए टेस्ट करवाया जाए तो नतीजे चौंकाने वाले मिल सकते हैं। इन सब का डीएनए भारतीय ही निकल सकता है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़