ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील का स्वागत किया, लेकिन कहा कि यह अपर्याप्त है

Iran

उन्होंने कहा कि हालांकि यह पर्याप्त नहीं है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ईरान की असैन्य परमाणु गतिविधियों से संबंधित कई प्रतिबंधों में छूट पर हस्ताक्षर किए। उनका यह कदम पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन के फैसले के विपरीत है जिसने ईरान पर और अधिक कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे।

तेहरान, (एपी) ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीरबदुल्लाहियन ने 2015 के परमाणु समझौते में तेहरान को फिर से लाने के इरादे से अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों में दी गई ढील का शनिवार को स्वागत किया, लेकिन कहा कि यह अपर्याप्त है। बाइडन प्रशासन ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित कुछ प्रतिबंधों में ढील दे दी, क्योंकि विश्व शक्तियों और इस्लामिक गणराज्य ने समझौते के मुद्दे से संबंधित समाधान के लिए बातचीत जारी रखी। अमीरबदुल्लाहियन ने संवाददाताओं से कहा कि कुछ प्रतिबंधों को हटाने की व्याख्या उस सद्भावना के रूप में की जा सकती है जिसके बारे में अमेरिकी बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि यह पर्याप्त नहीं है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ईरान की असैन्य परमाणु गतिविधियों से संबंधित कई प्रतिबंधों में छूट पर हस्ताक्षर किए। उनका यह कदम पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन के फैसले के विपरीत है जिसने ईरान पर और अधिक कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे। ईरान के साथ हुए समझौते से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका 2018में बाहर हो गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़