यूक्रेन संकट के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन से गुपचुप तरीके से मिले इजरायल के प्रधानमंत्री!

Israeli PM Bennett
अंकित सिंह । Mar 5 2022 10:30PM

माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने हाल के ही घटनाक्रम पर विस्तृत चर्चा की है। इससे पहले इसराइल ने रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी। इजराइल को उम्मीद है कि इसमें उसे सफलता हासिल होगी।

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार युद्ध बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच युद्ध दसवें दिन भी जारी है। इन सबके बीच खबर यह भी है कि इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने गुपचुप तरीके से रूस की राजधानी मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने हाल के ही घटनाक्रम पर विस्तृत चर्चा की है। इससे पहले इसराइल ने रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी। इजराइल को उम्मीद है कि इसमें उसे सफलता हासिल होगी। इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति से फोन पर बात की थी और मध्यस्थता की पेशकश की थी। इस बात की जानकारी क्रेमलिन की ओर से दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: पुतिन बोले- पश्चिमी देशों के प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के समान, यूक्रेन में तबाह कर चुके हैं पूरा सैन्य ढांचा

आपको बता दें कि रूस ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई किया है जिसके बाद से रूस और पश्चिमी देशों के बीच संबंधों में लगातार तल्ख़ियां बढ़ती जा रही है। रूस पर कई तरह के प्रतिबंधों का भी ऐलान किया गया है। हालांकि इसराइल लगातार मध्यस्थता की बात कर रहा है। क्रेमलिन ने बताया था कि बेनेट ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि इजराइल मध्यस्थ की भूमिका निभाने को तैयार है। उसने यह नहीं बताया कि रूसी नेता ने उनकी पेशकश स्वीकार की या नहीं। क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने बेनेट से कहा कि रूस से यूक्रेन के अधिकारियों के साथ शांतिवार्ता करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल गोमेल भेजा गया है लेकिन यूक्रेन के अधिकारियों ने आने से इनकार कर दिया। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़