जापान की 2029 तक मंगल ग्रह से मिट्टी के नमूने लाने की योजना, मिशन मंगल पिछले साल हुआ शुरू

Mars moon by 2029

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी या जेएएक्सए की 2024 में एक्सप्लोरर भेजने की योजना है जो फोबोस (मंगल ग्रह के चांद) की भूमि पर उतरेगा और वहां से दस ग्राम मिट्टी के नमूने ले कर 2029 में पृथ्वी पर वापस लौटेगा।

तोक्यो। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अमेरिका और चीन से पहले मंगल ग्रह से मिट्टी के नमूने लाने की योजना बना रहे हैं। जापान ने मिशन मंगल पिछले वर्ष ही शुरू किया है। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी या जेएएक्सए की 2024 में एक्सप्लोरर भेजने की योजना है जो फोबोस (मंगल ग्रह के चांद) की भूमि पर उतरेगा और वहां से दस ग्राम मिट्टी के नमूने ले कर 2029 में पृथ्वी पर वापस लौटेगा।

इसे भी पढ़ें: पोम्पिओ को दी गई 5800 डॉलर की व्हिस्की कहां गई? पता लगा रहा है विदेश विभाग

परियोजना प्रबंधक याशुहिरो कावाकात्सू ने ऑनलाइल आयोजित संवादददाता सम्मेलन मे कहा कि देरी से शुरुआत के बावजूद त्वरित वापसी वाली इस यात्रा से जापान के मार्टियन क्षेत्र से नमूने लाने में जापान के अमेरिका और चीन से आगे रहने की उम्मीद है। अमेरिकी अंजरिक्ष एंजेसी नासा का पर्सीवरेंस रोवर मंगल की सतह पर उतरा, जहां से वह 31 नमूने लेकर पृथ्वी पर 2031तक लौटेगा। इसके बाद मई में चीन मंगल की सतह पर पहुंचने वाला दूसरा देश बना और उसके भी यान के पृथ्वी पर नमूने ले कर 2030 तक लौटने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़