कजाकिस्तान के नए राष्ट्रपति ने जून में समय पूर्व चुनाव कराने की घोषणा की
यहां देश में चुनाव अगले साल होने थे। मंगलवार को तोकायेव ने कहा कि देश में राष्ट्रपति चुनाव नौ जून को होंगे। टीवी पर देश के नाम संबोधन में तोकायेव ने कहा कि उन्होंने यह घोषणा करने से पहले नजरबायेव तथा अन्य उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श किया है।
नूर-सुल्तान। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्त तोकायेव ने देश में जून में समय पूर्व चुनाव कराने की घोषणा की है। नूर सुल्तान नजरबायेव ने तीन दशक तक कार्यभार संभालने के बाच अचानक पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर देश को हैरत में डाल दिया था। इस्तीफा देने के बाद भी नजरबायेब के पास काफी शक्तियां हैं। उन्होंने अपने स्थान पर तोकायेव के नाम का प्रस्ताव रखा।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने वेनेजुएला से तेल के नौवहन में शामिल कंपनियों, जहाजों पर लगाए प्रतिबंध
यहां देश में चुनाव अगले साल होने थे। मंगलवार को तोकायेव ने कहा कि देश में राष्ट्रपति चुनाव नौ जून को होंगे। टीवी पर देश के नाम संबोधन में तोकायेव ने कहा कि उन्होंने यह घोषणा करने से पहले नजरबायेव तथा अन्य उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श किया है।
इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला के सांसदों ने विपक्ष के नेता को मिली छूट वापस ली
अन्य न्यूज़