कुवैत की सरकार ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक संकट गहराया, कई अहम आर्थिक सुधार अधर में लटके

Sheikh Sabah Al-Khalid Al Hamad Al Sabah
प्रतिरूप फोटो

सरकारी समाचार एजेंसी कुना की रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैत के प्रधानमंत्री शेख सबाह अल-खालिद अल हमद अल सबाह ने मंत्रिमंडल का इस्तीफा शहजादे को सौंप दिया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री अल सबाह के नेतृत्व वाली सरकार को इस सप्ताह के अंत में संसद में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना था।

दुबई। कुवैत की सरकार ने अपने गठन के कुछ महीने बाद ही मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही इस देश में राजनीतिक संकट गहरा गया है, जिसके चलते कई अहम आर्थिक और सामाजिक सुधार अधर में लटक गए हैं। सरकारी समाचार एजेंसी कुना की रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैत के प्रधानमंत्री शेख सबाह अल-खालिद अल हमद अल सबाह ने मंत्रिमंडल का इस्तीफा शहजादे को सौंप दिया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री अल सबाह के नेतृत्व वाली सरकार को इस सप्ताह के अंत में संसद में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना था, जिससे पहले सरकार ने इस्तीफा दे दिया। पिछले डेढ़ साल में कुवैत की तीसरी संयुक्त सरकार ने इस्तीफा दिया है। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका आर्थिक संकट: सत्ता पर राजपक्षे की पकड़ हुई कमजोर, नवनियुक्त वित्त मंत्री का इस्तीफा 

विपक्ष शेख सबाह सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चाबंदी कर रहा था। पिछले सप्ताह गुस्साए सांसदों ने कथित भ्रष्टाचार और कुशासन को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था। विरोधी सांसदों ने सार्वजनिक तौर पर प्रधानमंत्री को अनुपयुक्त करार देते हुए नये प्रधानमंत्री द्वारा देश की कमान संभाले जाने का आह्वान किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़