मेक्सिको में भूस्खलन, कम से कम 38 की मौत

[email protected] । Aug 8 2016 10:53AM

भीषण तूफान अर्ल के बाद मेक्सिको में हुए भूस्खलन में कम से कम 38 लोग मारे गए हैं। इनमें से कम से कम 15 लोग नाबालिग हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पेबला। भीषण तूफान अर्ल के बाद मेक्सिको में हुए भूस्खलन में कम से कम 38 लोग मारे गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। राज्य सरकार ने रविवार को कहा कि मेक्सिको के मध्य पेबला राज्य में भूस्खलन के कारण कई घर जमींदोज हो गए जिस वजह से 28 लोग मारे गए हैं। इनमें से कम से कम 15 लोग नाबालिग हैं।

राज्य के गवर्नर ने कहा कि पूर्वी राज्य वेराक्रूज में ऐसी ही परिस्थितियों में 10 अन्य लोग मारे गए। पेबला की सरकार ने कहा कि हुआउचिनांगो शहर में आम तौर पर जितनी बारिश पूरे महीने में होती है, वह महज पिछले 24 घंटे में हो गई है। सरकार ने कहा कि पहाड़ टूटा और वह पास के गांव पर जा गिरा। इस घटना में आठ नाबालिगों समेत 11 लोग मारे गए। पेबला में मूसलाधार बारिश के कारण लगभग 200 लोग बेघर हो चुके हैं। वेराक्रूज में नदियां बारिश के पानी के कारण भर गई हैं और दर्जनों परिवारों को निकाला गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

All the updates here:

अन्य न्यूज़