हाउस ऑफ कॉमन्स के नए अध्यक्ष बने लिंडसे होयले, जॉन बेर्काउ की लेंगे जगह

lindsay-hoyle-elected-speaker-of-house-of-commons
[email protected] । Nov 5 2019 9:32AM

इस पद की दौड़ में होयले के अतिरिक्त छह अन्य उम्मीदवार भी थे। होयले 22 वर्ष से लेबर पार्टी के सांसद हैं। उन्होंने वर्ष 2010 से बेर्काउ के मातहत काम किया।

लंदन। ब्रिटेन के सांसदों ने लेबर पार्टी के सांसद लिंडसे होयले को संसद का नया अध्यक्ष चुना है। वह जॉन बेर्काउ की जगह लेंगे। बेर्काउ इस पद पर रहते हुए ब्रेक्जिट लड़ाई के केंद्र में थे। तीन साल से अधिक समय तक चली संसदीय बहस ने उन्हें विवादित हस्ती बना दिया था।

इसे भी पढ़ें: बोरिस जॉनसन को मिला सांसदों का साथ, ब्रिटेन में 12 दिसंबर को होंगे आम चुनाव

ब्रेक्जिट समर्थक जहां उनके निंदक थे, वहीं ब्रेक्जिट विरोधी उनके प्रशंसक थे। इस पद की दौड़ में होयले के अतिरिक्त छह अन्य उम्मीदवार भी थे। होयले 22 वर्ष से लेबर पार्टी के सांसद हैं। उन्होंने वर्ष 2010 से बेर्काउ के मातहत काम किया। सोमवार को ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में चौथे एवं अंतिम चरण का मतदान हुआ। इसमें 540 सांसदों ने मतदान किया जिनमें से 325 ने होयले का समर्थन किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़