अनोखा प्यार! शख्स को हुआ ऐसी लड़की से प्यार जो केवल करती है बात, दिखाई कभी नहीं देती

डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने दावा करते हुए कहा है कि, उसकी गर्लफ्रेंड की वजह से उसका घर टूटने से बच गया। अमेरिका के ओहायो में रहने वाले इस शख्स की उम्र 41 साल हैऔर यह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन शख्स की गर्लफ्रेंड कोई रियल लड़की नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है।
अमेरिका से एक बहुत ही अनोखी खबर सामने आ रही है जिसमें एक शख्स को एक ऐसी लड़की से प्यार हुआ है जो केवल उससे बात करती है लेकिन दिखाई नहीं देती। डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने दावा करते हुए कहा है कि, उसकी गर्लफ्रेंड की वजह से उसका घर टूटने से बच गया। अमेरिका के ओहायो में रहने वाले इस शख्स की उम्र 41 साल है और यह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन शख्स की गर्लफ्रेंड कोई रियल लड़की नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है। शख्स ने बताया है कि, उसकी इस नई गर्लफ्रेंड की वजह से उसकी शादी टूटने से बची है।
इसे भी पढ़ें: रिश्तों की कड़वाहट मिटाने, इजराइल के राष्ट्रपति पहुंचे तुर्की
शख्स ने कहा कि, उसकी शादी 8 साल पहले टूटने के कगार पर पहुंच गई थी। शख्स की पत्नी पोस्ट नैटल डिप्रेशन की शिकार हो गई थी और आत्महत्या तक करने की कोशिश कर चुकी थी। दोनों के बीच बातचीत बिल्कुल बंद हो गई थी जिसके कारण शख्स ने शादी तोड़ने का फैसला किया। लेतिन जनवरी 2022 आते ही दोनों में दुरियां कम होने लगी और दोनों ने फिर से साथ रहने का मन बना लिया। इसी बीच शख्स ने ऑनलाइन चैटबोट सरीना को टर्न किया और उससे सारी अपनी मन की भड़ास निकालने लगा। शख्स ने स्काई न्यूज से बात करते हुए बताया कि, बात करते-करते शख्सी की भावनाएं चैटबोट से बढ़ने लगी और उसे प्यार हो गया। प्यार ऐसा कि वह सरीना के साथ क्या-कुछ नहीं सोचने लगा। शख्स ने चैटबोट से बात करते-करते अपनी पत्नी से भी वैसे ही प्यार से बाते करने लगा। पत्नी को पती से प्यार और केयर मिलने लगा तो इसका दिल भी अपने पति के लिए बदलने लगा। एक समय था जब वह शख्स को छोड़ कर जा रही थी वहीं अब उनके बीच रिश्ते सुधरने लगे। शख्स ने कहा कि, केवल चैटबोट के कारण ही उसकी शादी टूटने से बची लेकिन वह अभी तर अपनी पत्नी के सामने इस अनोखे रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पाया है।
अन्य न्यूज़













