शेख हसीना की रैली में बम फेंकने वाला अब बनेगा बांग्लादेश का प्रधानमंत्री, क्या भारत संग रिश्ते को 'रिसेट' करेंगे रहमान?

Sheikh Hasina
AI Image
अभिनय आकाश । Feb 13 2026 3:39PM

रिपोर्ट्स के मुताबिक तारिक रहमान पर दर्जनों अपराधिक और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों समेत लगभग 84 केस थे। अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद कानूनी माहौल में काफी बदलाव देखा गया और 2026 की शुरुआत तक ज्यादातर बड़े मामलों में उन्हें बरी कर दिया गया। इसमें 2004 में शेख हसीना की रैली पर हुए ग्रेनेड हमले का मामला भी शामिल है। जिसमें उन्हें 2018 में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।

कभी बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोपों का सामना कर चुके तारिक रहमान अब देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 2004 के ग्रेनेड हमले को लेकर उन पर साजिश रचने का आरोप लगा था। हालांकि बाद में उन्हें अदालत से राहत मिल गई और अब सालों के निर्वासन के बाद वही तारिक रहमान सत्ता के सबसे ऊंचे पद तक पहुंचने की दहलीज पर खड़े हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक तारिक रहमान पर दर्जनों अपराधिक और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों समेत लगभग 84 केस थे। अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद कानूनी माहौल में काफी बदलाव देखा गया और 2026 की शुरुआत तक ज्यादातर बड़े मामलों में उन्हें बरी कर दिया गया। इसमें 2004 में शेख हसीना की रैली पर हुए ग्रेनेड हमले का मामला भी शामिल है। जिसमें उन्हें 2018 में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। 

इसे भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण के दौर में 36 साल में इस देश को मिला पहला पुरुष प्रधानमंत्री, क्यों हारी जमात, रहमान की जीत की Inside Story

देश के इतिहास में यह पहली बार है, जब शेख हसीना की पार्टी चुनाव में नहीं है। यह अवामी लीग का अपना फैसला नहीं था, बल्कि उस पर थोपा गया। जो पार्टी बांग्लादेश की मुक्ति से लेकर अभी तक, उसके हर राजनीतिक-सामाजिक बदलाव की साक्षी रही है, उसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया से दूर करना सही तो नहीं कहा जा सकता। बीएनपी या जमात सत्ता में जो भी आए, उसके ऊपर सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी देश की जनता की ख्वाहिशों को पूरा करने की। अंतरिम सरकार आम लोगों में भरोसा जगाने में असफल रही है। चुनाव में बीएनपी की जीत तय मानी जा रही है। अगर ऐसा होता है तो उसके सामने जनता की कसौटी पर खरा उतरने की चुनौती होगी।

इसे भी पढ़ें: शेख हसीना के सबसे बड़े दुश्मन की जीत पर PM मोदी ने ऐसा क्या पोस्ट किया, BNP ने तुरंत रिप्लाई दिया

BNP या जमात सत्ता में जो भी तरह के आरोप लगते हैं, तो तमाम तरह की शंकाएं सिर उठाएंगी। आए, उसके ऊपर सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी देश की जनता की ख्वाहिशों को पूरा करने की। अंतरिम सरकार आम लोगों में भरोसा जगाने में असफल रही है। चुनाव में BNP की जीत तय मानी जा रही है। अगर ऐसा होता है तो उसके सामने जनता की कसौटी पर खरा उतरने की चुनौती होगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़