India को खाद्य तेल आपूर्ति में Argentina शीर्ष पर, Vaca Muerta गैस क्षेत्र में भी संभावनाएं

अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कौसिनो ने कहा कि भारत और अर्जेंटीना के द्विपक्षीय संबंध तेजी से मजबूत हो रहे हैं। भारत अर्जेंटीना का छठा सबसे बड़ा आर्थिक साझेदार बन चुका है। अर्जेंटीना भारत को खाद्य तेल की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश है और दोनों देश अब ऊर्जा तथा खनन क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ा रहे हैं।
अर्जेंटीना के दूतावास द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कौसिनो ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अर्जेंटीना के बीच द्विपक्षीय संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंचते रहेंगे। नीमराना स्थित रैफल्स यूनिवर्सिटी में 'वर्ड्स बियॉन्ड बॉर्डर्स 2026' सम्मेलन में बोलते हुए, कौसिनो ने कहा, "वर्तमान में भारत, अर्जेंटीना का छठा सबसे बड़ा आर्थिक साझेदार बन गया है, और यह हमारी अर्थव्यवस्थाओं के बीच गहरे तालमेल को दर्शाता है। उरुग्वे के राजदूत अल्बर्टो गुआनी, फिनलैंड में पेरू के राजदूत अर्नेस्टो पिंटो बाज़ुको रिटलर और भारत में चिली के पूर्व राजदूत जॉर्ज हेन के साथ एक पैनल चर्चा में, राजदूत कौसिनो ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और दक्षिण अमेरिकी देशों के बीच सहयोग इस बात का एक उदाहरण है कि दुनिया किस तरह एक-दूसरे पर निर्भर हो गई है, और भारत जैसा देश दूर-दराज के क्षेत्रों में भी अपने स्वाभाविक साझेदार कैसे खोज सकता है।
इसे भी पढ़ें: भारतीय अर्थव्यवस्था 2026 में 1991 जैसे बड़े मोड़ पर पहुंच सकती है, CEA Nageswaran ने दी जानकारी
उन्होंने बताया हाल ही में विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा था कि भारत ऊर्जा, खाद्य, उर्वरक और वित्त के मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। इसी संदर्भ में भारत दुनिया भर में भरोसेमंद साझेदारों की तलाश कर रहा है और उनके साथ जुड़ रहा है। कॉसिनो ने कहा अर्जेंटीना भारत की खाद्य सुरक्षा में योगदान दे रहा है और भारत को खाद्य तेल (खाने के तेल) की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है। इसके अलावा, हम खनन (माइनिंग) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी सहयोग कर रहे हैं। राजदूत ने आगे कहा कि अर्जेंटीना और भारत ऊर्जा क्षेत्र में भी सहयोग स्थापित करने की संभावनाएं तलाश रहे हैं।" उन्होंने 'वाका मुएर्ता' (Vaca Muerta) में मौजूद अर्जेंटीना के विशाल गैस भंडारों का भी जिक्र किया। अर्जेंटीना के राजदूत ने कहा पिछले सात-आठ वर्षों में हमारे संबंधों में काफी बदलाव आया है, क्योंकि हमारे साझा मूल्यों के साथ-साथ हमारे राष्ट्रीय हित भी एक-दूसरे से जुड़ गए हैं।
इसे भी पढ़ें: Canada बनेगा EU का सहयोगी सदस्य, Carney और Ursula ने आर्थिक दबाव के खिलाफ गठबंधन पर दिया जोर
कॉसिनो ने कहा यह संबंध मुख्य रूप से हमारी मजबूत आर्थिक पूरकता (economic complementarity) पर आधारित है। अर्जेंटीना के राजदूत ने बताया कि 2024 में अपनी नियुक्ति के बाद से उन्होंने भारत के 55 से अधिक दौरे किए हैं और "मैं भारत की आर्थिक प्रगति में मिली शानदार सफलता का गवाह हूँ।" राजदूत ने कहा कि "भारत और व्यापक रूप से एशिया, दक्षिण अमेरिकी देशों के स्वाभाविक साझेदार हैं।" उन्होंने यह भी याद दिलाया कि "21वीं सदी हमारे लिए बड़े अवसर लेकर आई है, क्योंकि दुनिया के इस हिस्से के बड़े देश हमारे उत्पादों की मांग कर रहे हैं।
अन्य न्यूज़













