अफगानी लड़की से रचाई शादी लेकिन अब अरब देशों से मिल रही धमकियां, घर से निकलना हुआ मुश्किल

Afghan girl
निधि अविनाश । Feb 16 2022 3:57PM

अफगानिस्तान की रहने वाली मलाला कुछ साल पहले ही चंडीगढ़ पढ़ने के लिए आई थी। एक रेस्तरां में मलाला की मुलाकात नीरज मलिक से होती है। दोनों के बीच बातचीत शादी तक बढ़ जाती है। नीरज ने साल 2020 में मलाला से शादी की और अब तक मलाला के परिवार वाले इस शादी का विरोध कर रहे हैं।

भारत के लड़के को अफगानिस्तान की लड़की से प्यार हो गया और दोनों ने शादी भी कर ली हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ के एक लड़के को अफगानिस्तान की लड़की से प्यार हो जाता है और यह प्यार इतना गहरा था कि दोनों ने शादी कर ली। लेकिन कहते है न प्यार करने वालों के दुश्मन भी कई होते है। ऐसा ही इन दोनों के साथ हो रहा है, बता दें कि, शादी के दो साल बाद अब इन्हे जान से मारने की धमकी मिल रही है। अफगानिस्तान की रहने वाली मलाला कुछ साल पहले ही चंडीगढ़ पढ़ने के लिए आई थी। एक रेस्तरां में मलाला की मुलाकात नीरज मलिक से होती है। दोनों के बीच बातचीत शादी तक बढ़ जाती है। नीरज ने साल 2020 में मलाला से शादी की और अब तक मलाला के परिवार वाले इस शादी का विरोध कर रहे हैं। मलाला के मुताबिक, उसके चाचा पूरे परिवार को भड़का रहे हैं। बता दें कि, मलाला की शादी बचपन में ही उसके पिता ने अपने छोटे भाई यानि मलाला के चाचा के बेटे के साथ तय कर दी थी। अब जब मलाला ने शादी कर ली है तो उसके विरोध में दोनों को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सांसदों ने क्वाड के सदस्य देशों के मंत्रियों की बैठक की सराहना की

अफगानिस्तान ही नहीं पाकिस्तान, ईरान और कई अरब देशों से आ रही धमकी

बता दें कि, मलाला और नीरज को अफगानिस्तान से ही नहीं बल्कि  पाकिस्तान, ईरान, इराक और कई अरब देशों से धमकी मिल रही है। फोन पर मलाला से कहा जा रहा है कि, गैर मुस्लिम से शादी करने की सजा मौत है जो कि तुम्हें मिलेगी। मलाला ने बताया कि, अफगानिस्तान का एक शख्स इन दोनों को ढूंढते हुए  चंडीगढ़ स्थित उनके घर तक पहुंच गया। इस शख्स ने दोनों को 1 महीने तक दिल्ली में ढूंढा लेकिन जब दिल्ली में दोनों के रहने के कोई सुराग नहीं मिले तो वह चंडीगढ़ आ गया और यहां रहने वाले अफगानी मूल के लोगों से जानकारी हासिल कर वह मलाला के घर तक पहुंच गया। इसके बाद से दोनों काफी डर गए हैं और पुलिस से इसकी शिकायत भी कर दी है। बता दें कि, पुलिस की तरफ से दोनों को सुरक्षा मिल चुकी है लेकिन फिर भी उन्हें अपनी जान का खतरा है। नीरज ने बताया कि, इन धमकियों के कारण वह घर से निकलने में भी डरते है। जानकारी के लिए बता दें कि, मलाला चंडीगढ़ में नौकरी कर रही थी, लेकिन धमकी मिलने के बाद अब घर में रहती है। नीरज और मलाला का एक बिजनेस है जिसे वह डर के कारण खोल नहीं पा रहे है और इस वजह से उनका बिजनेस भी ठप होने की कगार पर है। नीरज के पिता नहीं है लेकिन उनकी एक मां जिन्हें वह घर में अकेला नहीं छोड़ सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़