पाकिस्तान पर भीषण ड्रोन अटैक, मारे गए भारत के कई दुश्मन!

Pakistan
AI Image
अभिनय आकाश । Jun 20 2026 1:31PM

पाकिस्तान की एयरफोर्स ने हाल ही में अफगानिस्तान में कई हवाई हमले किए थे जिसमें कई आम लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी हमले किए थे। लेकिन इन हमलों में पाकिस्तान को कम नुकसान हुआ था। मगर कुछ दिनों बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से बहुत बड़ा बदला लेते हुए पूरे पाकिस्तान को धुआधुआ कर दिया है।

भारत तो पाकिस्तान की खैर सेना और आतंकियों को तगड़ा सबक सिखाते हुए इन्हें 72 औरों के पास पहुंचा ही रहा है। लेकिन अब भारत के प्रति वफादारी दिखाने वाले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के पालतू जिहादियों को ढेर करना शुरू कर दिया है। इस बार अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से ऐसा बदला लिया है कि जिसकी तबाही को देखकर मुनीर और शहबाज ने इमरजेंसी मीटिंग बुला डाली और पाकिस्तान के कई इलाकों को हाईलाइट पर रखा गया है। दरअसल पाकिस्तान की एयरफोर्स ने हाल ही में अफगानिस्तान में कई हवाई हमले किए थे जिसमें कई आम लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी हमले किए थे। लेकिन इन हमलों में पाकिस्तान को कम नुकसान हुआ था। मगर कुछ दिनों बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से बहुत बड़ा बदला लेते हुए पूरे पाकिस्तान को धुआधुआ कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: UN में PoJK पर बवाल, भारत ने जमकर पाकिस्तान और OIC को धोया

खबर है कि अफगानिस्तान ने बलूचिस्तान और खबर पख्तूनखा में ताबड़तोड़ ढूंढ हमले किए हैं जिसमें आईएसआईएस आतंकियों के कई ठिकाने तबाह हो गए हैं। कहा जा रहा है कि हमले इतने जबरदस्त थे कि कई आतंकियों के चितड़े उड़ गए। गौर करने वाली बात तो यह भी है कि जिन आतंकी ठिकानों को अफगानिस्तान की सेना ने इस बार निशाना बनाया है। यहां से ही भारत के खिलाफ हमले की साजिशें रचने की खबरें आती रहती है। अफगानिस्तान की इस तगड़ी कार्रवाई ने पूरे पाकिस्तान में भगदड़ मचा दी है। तालिबान का पाकिस्तान के भीतर ड्रोन हमले को अंजाम देना असीम मुनीर की सेना के लिए बहुत बड़ा झटका है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए पाकिस्तान में आईएसआईएस के ठिकानों पर हवाई हमलों की पुष्टि की है। 

इसे भी पढ़ें: इधर भारत ने भेजी मदद, उधर Taliban ने पाकिस्तान में घुसकर किया एयरस्ट्राइक

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इन जगहों से अफगानिस्तान के खिलाफ कई घातक हमलों की साजिश रची गई थी। ऐसे में उनकी आर्मी ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान के दो प्रांतों में इन ठिकानों को निशाना बनाया। हवाई हमलों में आईएसआईएस के ठिकानों के साथ-साथ उन चरमपंथी समूह के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया जो अफगानिस्तान के विरोधी है। दरअसल पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान पर लगातार अटैक कर रहा था। तब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से बदला लेने की बात कही थी। लेकिन अब उसने ऐसा कर भी दिया है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने कहा है कि पिछले हफ्ते नंगाहार और पख्तिया में पाकिस्तान के हवाई हमलों में जान माल का भारी नुकसान हुआ था। इनमें अफगान महिलाएं और बच्चे मारे गए थे। 

Stay updated with International News in Hindi https://www.prabhasakshi.com/international on Prabhasakshi   

All the updates here:

अन्य न्यूज़