इमरान खान के संबोधन के दौरान उबासी लेते नजर आए मंत्री फवाद चौधरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Fawad Chaudhary yawning while Imran Khan addressing in dushambe

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें फवाद को कई बार जमाई रोकने की कोशिश करते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है ,लेकिन अंत में वे रोक नहीं पाते। उनकी इसी हरकत पर इमरान खान और उनकी दोनों की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी खिंचाई की जा रही है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में 20 वीं एससीओ राष्ट्रीय अध्यक्ष परिषद का संबोधन किया। इस दौरान वह अफगानिस्तान को आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं बनने की बात पर जोर देते नजर आए। उनके संबोधन के दौरान,उनके बगल में बैठे मंत्री फवाद चौधरी जम्हाई लेते नजर आए। 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें फवाद को कई बार जमाई रोकने की कोशिश करते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है ,लेकिन अंत में वे रोक नहीं पाते। उनकी इसी हरकत पर इमरान खान और उनकी दोनों की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी खिंचाई की जा रही है।

बता देंं की इमरान खान ने अफगानिस्तान पर तालिबान की सत्ता के चलते तालिबान की दयनीय परिस्थितियों पर विचार कर कहा कि अफगानिस्तान को बिना देर किए मानवीय सहायता देना जरूरी है। मौजूदा चुनौतियों से बाहर आने में अफगानिस्तान की मदद करने के लिए उसके साथ खड़ा होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब यहां यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि कोई नया संघर्ष नहीं हो और युद्ध प्रभावित देश में सुरक्षा की स्थिति स्थिर रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान अब मुख्य रूप से विदेशी सहायता पर ही निर्भर है। उन्होंने अफगानिस्तान में स्थिरता के लिए तालिबान को समावेशी राजनीतिक ढांचे के लिए किए गए वादों को जरूर पूरा करने के लिए कहा ,जहां सभी जातिय समूह का प्रतिनिधित्व हो।

आपको बता दें कि पाकिस्तान समेत 8 देशों का समूह SCO दुशांबे में 20 वां शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इन 8 देशों में रूस,कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान ,ताजिकिस्तान, भारत, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़