यू्क्रेन से 15 लाख से अधिक लोग शरण लेने के लिए पड़ोसी देशों में गये: संयुक्त राष्ट्र

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Mar 6 2022 5:25PM
संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख ने कहा है कि रूस के आक्रमण के बाद पड़ोसी देशों में शरण पाने के लिए 15 लाख से अधिक शरणार्थी यूक्रेन छोड़ चुके हैं।
बर्लिन। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख ने कहा है कि रूस के आक्रमण के बाद पड़ोसी देशों में शरण पाने के लिए 15 लाख से अधिक शरणार्थी यूक्रेन छोड़ चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: यूक्रेन में रूस की सेनाएं अस्थायी तौर पर संघर्ष विराम करेंगी, तीसरे दौर की वार्ता की भी घोषणा की गई
संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी उच्चायुक्त फिलिप्पो ग्रांडी ने रविवार को ट्वीट किया कि यह ‘‘ द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से यूरोप में सबसे तेजी से बढ़ता शरणार्थी संकट है।’’ उनकी एजेंसी ने शरणार्थियों के आंकड़ों के बारे में सटीक जानकारी नहीं दी है। ग्रांडी यूक्रेन सीमा से सटे देशों के दौरे पर हैं।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़













