अब तक 17 लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ा यूक्रेन : संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी

UNHCR

ताकि पड़ोसी देश पोलैंड और रोमानिया सहित यूक्रेन से आने वाले शरणार्थियों का स्वागत करने वाले अन्य देशों की मदद की जा सके। बोरेल ने इस संबंध में यूरोपीय संघ के विकास मंत्रियों के साथ भी बैठक की।

जिनेवा,  संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी का कहना है कि अब तक 17 लाख से अधिक लोग युद्धग्रस्त यूक्रेन को छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण ले चुके हैं। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त ने सोमवार को बताया कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक 17 लाख से अधिक लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरण ले चुके हैं। इनमें से करीब 10 लाख लोगों ने पोलैंड में शरण ली है।

वहीं 180,000 से अधिक लोगों ने हंगरी में जबकि 128,000 लोगों ने स्लोवाकिया में शरण ली है। फ्रांस के मोंटपेलियर में यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने सभी 27 सदस्य देशों से इन शरणार्थियों की मदद के लिए सभी आवश्यक संसाधन जुटाने का आह्वान किया है ताकि पड़ोसी देश पोलैंड और रोमानिया सहित यूक्रेन से आने वाले शरणार्थियों का स्वागत करने वाले अन्य देशों की मदद की जा सके। बोरेल ने इस संबंध में यूरोपीय संघ के विकास मंत्रियों के साथ भी बैठक की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़