अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आवासीय इलाके पर दागे गये मोर्टार, 8 लोगों की मौत

Afghanistan

अफगानिस्तान की राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को करीब 23 मोर्टार दागे गए, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने बताया कि दो कारों से मोर्टार दागे गए।

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को करीब 23 मोर्टार दागे गए, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने बताया कि दो कारों से मोर्टार दागे गए। तड़के हुए इस हमले की अभी तक किसी ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है।

इसे भी पढ़ें: US ने अफगानिस्तान और इराक से सैनिकों की संख्या घटाने का किया ऐलान, डेमोक्रेट सांसदों ने किया विरोध

हमले में काबुल के रिहायशी इलाके वजीर अकबर खान को निशाना बनाया गया, जहां कई राजनयिक मिशन के आवास हैं। तालिबान ने तत्काल एक बयान जारी कर हमले में किसी तरह का कोई हाथ ना होने की बात कही है। इस्लामिक स्टेट से संबद्ध संगठन भी यहां काफी सक्रिय हैं और हाल ही में यहां हुए हमलों की उसने जिम्मेदारी ली थी।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी, छह लोग हुए घायल

इन हमलों में दो शिक्षण संस्थाओं को भी निशाना बनाया गया था,जिसमें छात्रों समेत 50 से अधिक लोग मारे गए थे। काबुल के पुलिस प्रवक्ता फ़रदौस फ़रामाज़ ने बताया कि काबुल में हमले के कुछ घंटे बाद राजधानी के पूर्वी इलाके में एक कार में लगे बम के फटने से एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़