रूसी हमले के बाद से करीब 25 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन, पड़ोसी देशों का ले रहे सहारा

Ukraine

संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों के उच्चायुक्त फिलिप्पो ग्रांडी ने भी 25 लाख शरणार्थियों का आंकड़ा दिया और कहा कि उनकी एजेंसी का अनुमान है कि यूक्रेन के भीतर करीब 20 लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

जिनेवा। प्रवासियों की अंतरराष्ट्रीय संस्था का कहना है कि यूक्रेन पर दो सप्ताह पहले हुए रूसी हमले के बाद से करीब 25 लाख लोगों ने देश छोड़ा है। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) के प्रवक्ता पॉल डिल्लन ने एक संदेश में कहा कि सरकारों से मिली यह संख्या शुक्रवार सुबह तक देश छोड़ने वालों की है।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन से लौटे छात्रों ने अपनी धरती पर रखा कदम, परिजनों को रो कर गले लगाया

उन्होंने बताया कि 15 लाख से ज्यादा शरणार्थी पड़ोसी देश पोलैंड में गए हैं और करीब 1,16,000 शरणार्थी अन्य देशों के नागरिक हैं। संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों के उच्चायुक्त फिलिप्पो ग्रांडी ने भी 25 लाख शरणार्थियों का आंकड़ा दिया और कहा कि उनकी एजेंसी का अनुमान है कि यूक्रेन के भीतर करीब 20 लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़