वैज्ञानिकों ने निकाली ऐसी तकनीक कि अब बिना मां के हो सकेंगे बच्चे पैदा!

pregnant
निधि अविनाश । Feb 17 2022 4:27PM

वैज्ञानिक कई समय से बिना मां के बच्चे पैदा करने पर रिसर्च कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने इसके अलावा स्किन से स्पर्म और अंडे बनाने के प्रक्रिया को भी विकसित कर रहे हैं। बता दें कि, इसकी रिसर्च जर्नल साइंस ट्रांस्लेशन मेडिसिन में भी पब्लिश की जा चुकी है।

अगर हम आपको यह कहें कि, अब बिना मां के भी बच्चे पैदा हो सकते है तो क्या इस बात को आप मानेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भविष्य में बच्चे बिना में के भी पैदा हो सकते है। वैज्ञानिकों ने मां और पिता में से केवल एक के जीन से ही भ्रूण को Ivy लीग अमेरिकन यूनिवर्सिटीज, हार्वर्ड और ब्राउन द्वारा प्रोड्यूस किए जाने पर रिसर्च किया गया। इस रिसर्च को  embryo farming को in-vitro gametogenesis (IVG) कहा गया है। आपको बता दें कि, वैज्ञानिक कई समय से बिना मां के बच्चे पैदा करने पर रिसर्च कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने इसके अलावा स्किन से स्पर्म और अंडे बनाने के प्रक्रिया को भी विकसित कर रहे हैं। बता दें कि, इसकी रिसर्च जर्नल साइंस ट्रांस्लेशन मेडिसिन में भी पब्लिश की जा चुकी है। 2016 में यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ में वैज्ञानिकों ने यह तक पता लगा लिया था कि, एक चूहे को फीमेल चूहे के बिना जन्म दिया जा सकता है। इसमें बिना किसी फर्टिलाइजेशन के  भ्रूण को डेवलेप किया गया था , बता दें कि, इसमें स्पर्म डाला गया था जिसके द्वारा चूहे का जन्म बिना मां के हो गया था।

इसे भी पढ़ें: प्यार में पड़ी लेस्बियन महिलाओं ने अपने पति को दिया तलाक, फिर ऐसा क्या हुआ कि पड़ गई नए पार्टनर की जरूरत

जब वैज्ञानिकों ने चूहे पर ऐसा रिसर्च करने में सफल रहे तब उन्होंने ऐसा माना कि, बच्चे का जन्म भी हो सकता है। ब्राउन यूनिवर्सिटी के मेडिसिन और बायोलॉजिकल साइंस के पूर्व डीन डॉक्टर अदाशी ने एक रिपोर्ट में चेतावनी भी दी है कि, आईवीजी तकनीक से क्रांति आ सकती है। आईवीजी तकनीक से बच्चे पैदा करने पर कितना खर्च आएगा यह भी काफी जरूरी चीज है। ऐसे लोग जिन्हें प्रजनन से जुड़ी परेशानियां आ रही है उनके लिए यह तकनीक काफी लाभदायक साबित हो सकती है। स्टडी तो यह भी कहती है कि, अगर माता-पिता में से किसी एक के जीन से बच्चे का स्वास्थ्य काफी जोखिम भरा रह सकता है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़