खतरे में PM इमरान खान की कुर्सी? विदेश मंत्री कुरैशी ने हजारों समर्थकों से पूछा- क्या आप अपने प्रधानमंत्री को झुकने देंगे? देखें वीडियो
कुरैशी ने रविवार को हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि, आसिफ अली जरदारी, अपनी सारी संपत्ति लाओ, कोई भी राजनीतिक कार्यकर्ता बिकने को तैयार नहीं है।आज पाकिस्तान की जनता ने इमरान खान पर अपना विश्वास जताया है। मैं आपको यह बताने आया हूं कि मेरा और मेरा बेटा जो नेशनल असेंबली में हैं, हमारे वोट आपको जाएंगे।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को विपक्ष के नेता आसिफ अली जरदारी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी का कोई भी सदस्य बिकने को तैयार नहीं है, चाहे पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता कितनी भी संपत्ति की पेशकश करें। उनकी यह टिप्पणी इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री इमरान खान की मौजूदगी में एक रैली को संबोधित करते हुए आई है। कुरैशी ने रविवार को हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि, आसिफ अली जरदारी, अपनी सारी संपत्ति लाओ, कोई भी राजनीतिक कार्यकर्ता बिकने को तैयार नहीं है।
“The people of Pakistan stand with Imran Khan in saying: NO NRO!”- @SMQureshiPTI #IamImranKhan pic.twitter.com/Sfs7dJfq2P
— PTI (@PTIofficial) March 27, 2022
इसे भी पढ़ें: रूस ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में उतारी परमाणु पनडुब्बियां, क्या पुतिन कर रहे हैं न्यूक्लियर हमले की तैयारी?
आज पाकिस्तान की जनता ने इमरान खान पर अपना विश्वास जताया है। मैं आपको यह बताने आया हूं कि मेरा और मेरा बेटा जो नेशनल असेंबली में हैं, हमारे वोट आपको जाएंगे। हम समझौता नहीं करेंगे। हम हमेशा साथ थे, हैं और रहेंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने विपक्षी पर निशाना साधते हुए कहा कि,उनके पास एक जैसा विजन नहीं है, वे इमरान खान को झुकाने के लिए एक साथ आए हैं। रैली को संबोधित करते हुए कुरैशी ने आगे कहा कि, मैं आज एक सवाल लेकर आया हूं कि इमरान खान आज एक तरफ अकेले खड़े हैं, और बाकी दूसरी तरफ। उनके पास एक ही झंडा, दृष्टि और गंतव्य नहीं है। लेकिन वे इमरान को झुकाने के लिए साथ आए हैं। क्या आप इमरान को झुकने देंगे?”
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान: इस्लामाबाद में इमरान खान की रैली, हजारों की संख्या में जमा हुए समर्थक
आपको बता दें कि, इमरान खान इस रैली को इसलिए संबोधित कर रहे है क्योंकि विपक्ष ने उनकी सरकार को हटाने के लिए नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव के लिए कमर कस ली। विपक्ष ने इमरान खान पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और मूल्य वृद्धि पर अपनी सरकार को हटाने के लिए नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है।
وزیراعظم عمران خان کی کال پر قوم جاگ چکی ہے اور قوم نے عمران خان پر اپنے بھرپور اعتماد کا اظہار کردیا ہے۔ وزیر خارجہ @SMQureshiPTI
— PTI (@PTIofficial) March 27, 2022
#IamImranKhan pic.twitter.com/Tx6kwO4cmw
अन्य न्यूज़