Pakistan Air Force का विमान Khyber Pakhtunkhwa में हुआ Crash, दो पायलटों की दर्दनाक मौत।

पायलटों की पहचान फ्लाइट लेफ्टिनेंट मुहम्मद कासिम अब्दुल्ला (पाकिस्तान वायु सेना) और लेफ्टिनेंट ताहा अब्बासी (पाकिस्तान नौसेना) के तौर पर हुई है। इस हादसे में उस समय इलाके से गुज़र रहे दो आम नागरिक भी घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए मरदान मेडिकल कॉम्प्लेक्स ले जाया गया।
सेना ने बताया कि सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा के मरदान के पास रूटीन ट्रेनिंग उड़ान के दौरान पाकिस्तान वायु सेना का एक ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, विमान कटलांग रोड पर गिरा और इस घटना में दोनों क्रू सदस्यों की जान चली गई। पायलटों की पहचान फ्लाइट लेफ्टिनेंट मुहम्मद कासिम अब्दुल्ला (पाकिस्तान वायु सेना) और लेफ्टिनेंट ताहा अब्बासी (पाकिस्तान नौसेना) के तौर पर हुई है। इस हादसे में उस समय इलाके से गुज़र रहे दो आम नागरिक भी घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए मरदान मेडिकल कॉम्प्लेक्स ले जाया गया।
इसे भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुल गया! किन 14 शर्तों पर माना ईरान?
अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए एयर हेडक्वार्टर ने एक जांच बोर्ड बनाया है। विमान के प्रकार समेत अन्य जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है। फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने पाकिस्तान के सर्विस चीफ और सशस्त्र बलों के जवानों के साथ मिलकर जान गंवाने वालों के प्रति दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। यह विमान एक रूटीन ट्रेनिंग मिशन पर था, तभी यह हादसा हुआ।
अन्य न्यूज़














